हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स,आगरा के चुनाव में मनोज बंसल अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो गए हैं। कड़े मुकाबले में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी मनोज गुप्ता को 19 वोटों से हराया।
नेशनल चैंबर के चुनाव में शहर के व्यापारियों ने मतदान किया।मनोज बंसल को 558 वोट मिले, जबकि मनोज गुप्ता को 539 वोट प्राप्त हुए। 5 वोट निरस्त घोषित किए गए।मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया और पुनः मतगणना की मांग के बाद भी बंसल की जीत बरकरार रही।
अन्य पदों के परिणाम :
उपाध्यक्ष : अम्बा प्रसाद गर्ग और नीतेश अग्रवाल विजयी
कोषाध्यक्ष : विनय मित्तल विजयी
कार्यकारिणी के विभिन्न समूहों में भी सदस्यों का चुनाव हुआ।
इस चुनाव को लेकर व्यापारियों में काफी उत्साह था और अध्यक्ष पद के लिए मुख्य मुकाबला मनोज बंसल और मनोज गुप्ता के बीच माना जा रहा था। नामांकन से ही चुनाव रोचक हो गया था।
आगरा के व्यापारिक संगठन नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स में अब मनोज बंसल नए अध्यक्ष होंगे।
उन्होंने कहा कि वे आगामी कार्यकाल में व्यापारियों के मुद्दों पर काम करेंगे।


