व्यापारी स्वाभिमान यात्रा के 22 मार्च को,आगरा पहुंचने पर होगा भव्य स्वागत-सम्मान।





हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा:व्यापारियों के आत्म सम्मान, आत्म गौरव एवं आत्म सुरक्षा के लिए गठित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण कर रहा है। इस उपलब्धि पर संगठन द्वारा "व्यापारी स्वाभिमान यात्रा" का आयोजन किया गया। उद्देश्य है व्यापारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा संगठन को मजबूती प्रदान करना।  प्रदेश के विभिन्न जिलों का भ्रमण करती हुई यह यात्रा 22 मार्च 2023, बुधवार को आगरा पहुंचेगी। 

आगरा व्यापार मंडल के बैनर तले विभिन्न ट्रेडों के व्यापारिक संगठनों  के पदाधिकारियों द्वारा स्वाभिमान यात्रा का भव्य स्वागत किया जायेगा,तथा यात्रा में साथ चल रहे उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री मुकंद मिश्रा जी व अन्य पदाधिकारीयों को सम्मानित किया जाएगा। 

वाटर वर्क्स चौराहे स्थित अतिथि वन पर आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टी.एन. अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि स्वाभिमान यात्रा के स्वागत व सम्मान के लिये व्यापार मंडल के सभी सदस्य ईकाईयों में काफी उत्साह है। 

स्वाभिमान यात्रा 11.00 बजे गुरु का ताल, गुरुद्वारा,सिकंदरा आयेगीं।

जहां संत बाबा प्रीतम सिंह जी,उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष को सिरोपा भेंट कर आशीर्वाद देंगे। उन्होंने गर्व की अनुभूति के साथ बताया कि आगरा व्यापार मंडल भी इस वर्ष अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण कर रहा है। उन्होंने व्यापारियों पर लागू 3/7 धारा, इमरजेंसी के दौरान डीएसओ से लाईसेंस के लिए दो नसबंदी केसों की अनिवार्यता ,वैट आदि के मुद्दों का जिक्र करते हुये संगठन की आवश्यकता व सार्थकता को बताया। उन्होंने बताया कि जब भी किसी ईमानदार व्यापारी  का उत्पीड़न हुआ,"आगरा व्यापार मंडल" सुरक्षा कवच बन उसके साथ खड़ा रहा।

आगरा व्यापार मंडल के महामंत्री अशोक मंगवानी ने बताया कि सांय 7.30"अतिथि वन में सम्मान समारोह" आयोजित किया गया है।

आगरा व्यापार मंडल की सभी सहयोगी इकाईयों का सभी से परिचय के साथ  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का सम्मान होगा। 

 प्रेस वार्ता में कन्हैयालाल राठौड़,रमन लाल गोयल,अतुल बंसल,कोषाध्यक्ष नीतेश अग्रवाल, राकेश बंसल, राजीव गुप्ता,तरून सिंह, राजेश अग्रवाल,संदीप गुप्ता, दिलीप खूबचन्दानी,रनवीर सिंह राठौर, अखिल मोहन अग्रवाल व मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी,नंदकिशोर गोयल आदि मौजूद रहे।

   ‌