सेवा की नगरी आगरा में सेवा के सिपहसालारों का सम्मान।



हिन्दुस्तान वार्ता।

 आगरा:शनिवार को जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल द्वारा जयपुर से निकाली गई जैनियों के महातीर्थ सम्मेद शिखर जी की यात्रा में यात्रा कर रहे, लगभग 1500 तीर्थ यात्रियों को लेकर आगरा पहुंचने पर, जैन सोशल ग्रुप आगरा के तत्वाधान में आगरा शहर के प्रमुख समाजसेवियों ने आगरा कैंट स्टेशन पर न केवल उनका स्वागत किया वरन उन्हें उपहार भी भेंट किये है। स्वागत से गदगद जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल के प्रमोद डरडा, जैन सोशल ग्रुप के रीजनल चेयरमैन राजेन्द्र ढाबरिया ने आगरा वासियों का दिल से आभार जताया। जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष सन्देश जैन ने कहा कि सभी धर्मों में तीर्थ यात्रा का अपना अलग ही महत्व है। जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल द्वारा जयपुर के निवासियों को जैन तीर्थ के लिए एक साथ लगभग 15 लोगों को ले जाना एक बहुत ही अद्भुत कार्य है। हम उनकी यात्रा की अनुमोदना करते हैं। आगरा की धरती सदैव से अतिथियों का स्वागत करती रही है और आगे भी करती रहेगी। यात्रा में पूर्णेंद जी कांकरिया, इंदर चन्द्र जी हरकावत,   अनिल जी दर्डा, प्रमोद जी दर्डा ,महेंद्र जी कर्णावट, अशोक जी कर्णावट प्रमुख थे।

 वही आगरा से आगरा कैंट पर आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन, श्वेतांबर जैन मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन, आगरा विकास मंच के महामंत्री सुशील जैन जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष संदेश जैन आगरा विकास मंच के दीपक जैन शुभम सोनी एसएस जैन ट्रस्ट मोती कटरा की अशोक कुमार जैन गुल्लू भाई राजीव चौक रावत सुरेश जैन सकलेचा आदि प्रमुख थे।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।