तुलसी जयंती पर मनाया जाएगा "अवधी दिवस",भारतीय अवधी समाज की बैठक में हुआ निर्णय।



हिन्दुस्तान वार्ता।

लखनऊ। सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था के रूप में पिछले कई वर्षो से कार्य कर रहा भारतीय अवधी समाज। आज यहां लखनऊ में आयोजित इस संस्था की प्रबंध समिति/ सामान्य सभा की बैठक ओम प्रकाश पाठक (पूर्व आई०ए०एस० अधिकारी, यूपी) की अध्यक्षता में स्थानीय रायल कैफे में सम्पन्न हुई।

भारतीय अवधी समाज की बैठक में सभी उपस्थित पधाधिकारी/ सदस्यों ने एक स्वर में आगामी 23 अगस्त, तुलसी जयंती के दिन को "अवधी दिवस" के रूप में मानने का निर्णय लिया। भारतीय अवधी समाज ने "अवधी दिवस" को बड़े आयोजन के रूप में मानने की बात कही है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय अवधी समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष/ वरिष्ठ पत्रकार, सुशील दूबे, महासचिव डा०सिया राम वर्मा, सुनील गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, दीपक मिश्र, प्रद्युम्न वर्मा, शरद अवस्थी, डा० वीरेन्द्र कुमार पांडेय, अशोक चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार, शाश्वत तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार, सुल्तान शहरयार खान के साथ किरन पान्डेय उपस्थित रही।

(ब्यूरो)