होली मेले में गूंजे क्रांतिकारियों के जयघोष, विभिन्न क्षेत्रों की छह हस्तियां सम्मानित।



हिन्दुस्तान वार्ता।

आगराः देश की नई पीढ़ी को समरसता के साथ-साथ राष्ट्र की सुरक्षा की चिंता करनी चाहिए। जिस आजादी को क्रांतिकारियों ने अपने खून से सींचा है, उसे सुरक्षित रखने के संकल्प लेने होंगे।

यह आह्वान केंद्रीय कानून राज्य मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल ने मित्र मिलाप द्वारा बुधवार को बेलनगंज चौराहा पर आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यदि देश आजाद नहीं हुआ होता तो हम आज होली भी नहीं मना पा रहे होते। 

हार्डी बम कांड के क्रांतिकारी स्व.वासुदेव गुप्ता, स्व.रोशनलाल गुप्त करुणेश, स्व.रामप्रसाद भारतीय की स्मृति में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने की। कहा कि हमें अपने देश की परंपराओं की अक्षुण्ण बनाए रखना होगा।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों की छह हस्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें कैलाश मंदिर के महंत निर्मल गिरी (धर्म), सत्यमेव जयते ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश जैन व इंडिया राइजिंग के नितिन जौहरी (समाजसेवा), रावी ईवेंट्स के डायरेक्टर मनीष अग्रवाल (संस्कृति), ताज प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनयन शर्मा (पत्रकारिता), दीपिका प्रवीऩ गुप्ता (महिला समाजसेवी) थे। अनिल जैन, उमाशंकर मिश्रा के निर्देशन में नुक्कड़ नाटक कर पर्यारण का संदेश दिया। विख्यात गायिका निशिराज के गायन ने समां बांध दिया। उन्होंने देशभक्ति की गीतों की प्रस्तुति दी। भावना जादौन के निर्देशन में स्लम स्टार (झुग्गी झोंपड़ी के बच्चों) ने नृत्य प्रस्तुत किया। 

विधायक विजय शिवहरे, राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित, भाजपा नेता श्याम भदौरिया, डा.मुनीश्वर गुप्ता, सुनील विकल, श्याम भोजवानी मनःकामेश्वर मंदिर के मठ प्रशासक हरिहरपुरी, फादर मून लाजरस, विनय पाटनी, अशोक चौबे, कांग्रेस नेता राम टंडन, डा.मधुरिमा शर्मा, मनोज बोहरा, डा.तरुण शर्मा, नवीन चंद शर्मा, अशोक अग्रवाल, सपा नेता वाजिद निसार, नितिन कोहली, रोली तिवारी, मशहूर गायक सुधीर नारायन,, अजय जैसवाल, डा.राजेंद्र मिलन, राजबहादुर राज, अशोक अश्रु,  रमेश पंडित,अनुराग चतुर्वेदी, हरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। महंत निर्मल गिरी व साहित्यकार डा.श्रीभगवान शर्मा ने प्रारंभ में स्व.वासुदेव गुप्ता, स्व.रोशनलाल गुप्त करुणेश के चित्र पर माल्यार्पण किया। संचालन पूर्व पार्षद दीपक खरे ने किया। आभार व्यक्त आदर्श नंदन गुप्ता ने किया। अतिथियों का स्वागत प्रमोद गुप्ता, संजय गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, राजीव, सचिन आदि ने किया।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।