बलदेव धर्मशाला,बल्केश्वर में वार्ड 91 से भाजपा प्रत्याशी व प्रमुख समाजसेवी मुरारी लाल गोयल पेंट ने किया, चुनाव कार्यालय का शुभारंभ।




भाजपा सेवा भावी संगठन,प्रमुख समाज सेवी मुरारी लाल गोयल को प्रत्याशी बनाकर नेतृत्व ने लिया अच्छा निर्णय: विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल।

25 वर्ष की समाज सेवा के बाद जनसेवा को दे रहा नए आयाम,क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए हूँ,संकल्पित: मुरारी लाल गोयल पेंट।

हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा: वार्ड 91 (बल्केश्वर क्षेत्र) से भाजपा प्रत्याशी व आगरा के प्रमुख समाजसेवी मुरारी लाल गोयल पेंट वालों के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ बल्केश्वर स्थित बलदेव धर्मशाला में रविवार को किया गया। 

 भाजपा ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने भारत माता और श्री राम दरबार के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यालय का उद्घाटन किया। 

 समारोह के मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए चुनाव मैदान में है। भाजपा सेवाभावी संगठन है। प्रमुख समाज सेवी मुरारी लाल गोयल को प्रत्याशी बनाकर भाजपा नेतृत्व ने अच्छा निर्णय लिया है।

 उन्होंने क्षेत्र की जनता से कमल के फूल पर बटन दबाकर श्री मुरारी लाल गोयल समेत हर भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने की अपील करते हुए कहा कि आगरा में भाजपा ने विकास की मिसाल कायम की है। 

 अब पूरे आगरा को समृद्ध आगरा बनाना है। इसलिए भाजपा को विजयी बनाना है।

 इस मौके पर मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने कहा कि 25 वर्ष की समाज सेवा के बाद मैं जनसेवा को नया आयाम दे रहा हूं। मैं बल्केश्वर क्षेत्र की समस्याओं के निदान के लिए संकल्पित हूं।

  इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेत्री कुंदनिका शर्मा,पार्षद विमल गुप्ता, नंदी महाजन, पूर्व पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व पार्षद ताराचंद मित्तल तोती भाई,नरेंद्र तनेजा, सुरेश बरेजा, मनमोहन चावला, वरिष्ठ साहित्यकार राज बहादुर सिंह राज, पंजाबी सभा के अध्यक्ष राजकुमार भसीन, वीके अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता और हरिओम गोयल भी मंचस्थ रहे। श्यामू जी अग्रवाल ने संचालन किया।

  ममता शर्मा, पूर्व पार्षद मधुबाला अग्रवाल, शशि गुप्ता, साधना वर्मा, कुमकुम उपाध्याय, विनीता गोयल, ममता सिंघल, मधु चौहान, अंशु शर्मा, मीनाक्षी, दीक्षा भारद्वाज, आशा अग्रवाल, चंद्रेश गर्ग, बॉबी जौनई, शिवराम सिंघल, विश्वनाथ भारद्वाज, रामदेव तिवारी, सुधीर आर्य, हरिओम गोयल और चेतन वर्मा भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।