बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में एंटी डकैती कोर्ट ने आरोपी दामाद को सुनाई फांसी की सजा।



हिन्दुस्तान वार्ता।

फिरोजाबाद जनपद के उत्तर थाना क्षेत्र में 1 अप्रैल 2022 को एक बुजुर्ग महिला की लूटपाट के दौरान हुई हत्या के मामले में अदालत में आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है। 

दरअसल में इस हाईप्रोफाइल मर्डर केस एक युवक ने अपनी ही पत्नी की नानी की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी और नौकरानी को घायल कर दिया था। इस केस का मुकदमा फिरोजाबाद अदालत के एंटी डकैती कोर्ट में चला, और विद्वान न्यायाधीश ने गवाहों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है।

विशेष लोक अभियोजक अजय कुमार शर्मा के मुताबिक 1 अप्रैल 2022 को उत्तर थाना क्षेत्र के आर्य नगर में कमला देवी उम्र 70 साल की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी, घर की नौकरानी रेनू को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इस मामले में मृतका के नाती द्वारा अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में इस मामले में पुलिस ने मृतका कमला देवी के एक रिश्तेदार तरुण गोयल जो कि मृतका का दामाद लगता है।

 उसे गिरफ्तार किया और कमला देवी की हत्या के मामले में उसे जेल भेज दिया। इस मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में हुई। अदालत ने गवाहों के बयानों के आधार पर तरुण गोयल को दोषी करार देते हुए उसे फांसी की सजा सुनाई है।

रिपोर्ट-गोविंद शर्मा।