नेशनल चैम्बर:उच्चीकृत चैम्बर भवन का प्रसिद्ध उद्यमी अमन किर्लोस्कर ने किया उद्घाटन।

 


गत वर्षों से चैम्बर में सक्रिय भूमिका हेतु पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल को भी किया गया सम्मानित।

हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा:14 अप्रैल,उच्चीकृत चैम्बर भवन जिसे आधुनिक सुविधाओं युक्त निर्मित किया गया है, का उद्घाटन किर्लोस्कर ग्रुप ऑफ कम्पनीज के श्री अमन किर्लोस्कर द्वारा किया गया। 

उनके द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा गया कि नेशनल चैम्बर ऑफ इण्डस्ट्रीज एण्ड कॉमर्स, यूपी, आगरा इस उच्चीकृत भवन के माध्यम से उद्योग एवं व्यापार को बढ़ाने में गतिपूर्वक कार्य करेगा। चैम्बर की गतिविधियों में स्वतः ही वृद्धि होगी। अध्यक्ष राजेश गोयल ने अपने उद्बोधन में बताया कि चैम्बर भवन के उच्चीकरण के लिए पूर्व पदाधिकारियों ने वीणा उठाया था। 

इस भवन के उच्चीकरण में निवर्तमान अध्यक्ष को टीम द्वारा भरपूर सहयोग दिया गया। अतः नेशनल  चैम्बर के इस ऐतिहासिक कार्य के लिए, टीम बधाई की पात्र है। 

 औद्योगिक गतिविधियां बढ़ने से यह भवन आगरा के उद्योग एवं व्यापार के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

 भूखण्ड में चैम्बर के नये भवन हेतु प्रयास कई वर्षों से चल रहे थे। किन्तु नये भवन हेतु उपयुक्त भूमि उपलब्ध होने में समय लग रहा था। इसलिए वर्तमान भवन को आधुनिक बनाया जाना उचित समझा गया। जिसे पूरी कार्यकारिणी द्वारा अपनी सहमति प्रदान की गई। साथ ही भवन हेतु महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये गये। 

अतः भवन के उच्चीकरण के कार्य का श्रेय पूरी कार्यकारिणी समिति को जाता है।

इस अवसर पर श्री अमन किर्लोस्कर ने अपने उद्बोधन में उद्योग एवं व्यापार के विकास हेतु अपने कई अनुभव साझा किये। श्री अमन किर्लोस्कर ने बताया कि किर्लोस्कर ग्रुप द्वारा विभिन्न प्रकार के उत्पादों का निर्माण किया जा रहा है तथा बहुत सारे उत्पाद निर्माण हेतु पाइन लाइन में हैं। किर्लोस्कर ग्रुप में गुणवत्ता एवं लागत मूल्य की कमी को मेन्टेन करते हुए कार्य करने का माहौल है। किर्लोस्कर मार्केटिंग के हैड ग्रोवर ने जापान की कम्पनी टोयोटा गाड़ी के कोलोबोरेशन  के बारे में जानकारी दी कि जापान की कम्पनी को भारत में अपना पार्टनर ढूंढने में 4 साल तक अध्ययन किया और तब उन्हें किर्लोस्कर ग्रुप पार्टनर बनाने के लिए उपयुक्त मिला, क्योंकि उनकी कार्यप्रणाली और किलोस्कर ग्रुप की कार्य प्रणाली लगभग एक जैसी हैं। 

किर्लोस्कर ग्रुप में ग्रो करने के लिए स्टेप वाई स्टेप प्रशिक्षण दिया जाता है और वर्षों में समूह के व्यक्ति को एक उत्तरदायित्व दिया जाता है। 

 इस अवसर पर चैम्बर के पूर्व पदाधिकारियों  को चैम्बर के इस ऐतिहासिक कार्य भवन के उच्चीकरण कराने के लिए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार चैम्बर के पूर्वअध्यक्ष सीताराम अग्रवाल का गत 50 वर्षों से चैम्बर में निरंतर सक्रिय भूमिका के लिये सम्मानित किया गया।

धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष श्रीकिशन गोयल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश गोयल, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, पूर्वअध्यक्ष शान्ति स्वरुप गोयल, सीताराम अग्रवाल, अमर मित्तल, श्रीकिशन गोयल, शलभ शर्मा, सदस्य अनूप गोयल, अशोक गुप्ता, पीयूष अग्रवाल, अशोक गोयल, सावन चतुर्वेदी, सचिन सारस्वत, मयंक मित्तल, योगेश सिंघल, राजेश सिंघल, राजीव अग्रवाल, मनोज कुमार गुप्ता, विवेक मित्तल, पंकज शर्मा, नितिन अग्रवाल, नारायन बहरानी आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।