लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 298 वीं जयंती मनायी गई।



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

फ़िरोज़ाबाद में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 298 वी जन्म जयंती बड़ी ही धूमधाम ओर हर्सोल्लास से मनाई गयी। आयोजन में पाल,बघेल,धनगर समाज के लोगो और महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

 सैकड़ो की संख्या में कोटला रोड पर बनी माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके चरणों मे नमन किया। फ़िरोज़ाबाद में आज ऑल इंडिया धनगर समिति और धनगर शिरोमणि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 298 वी जन्म जयंती को बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई। यहां नगर की नवनिर्वाचित महापौर कामिनी राठौर ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की लोकमाता अहिल्याबाई जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर 11 किलो की फूलमाला का माल्यार्पण किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में समाज की बहन बेटियों ने भी माल्यार्पण कर, लोकमाता के जीवन काल को प्रेरणादायक मानते हुए उनके बताए गए रास्तो पर चलने की प्रेरणा ली।  

आयोजन में समिति के अध्यक्ष केपी सिंह धनगर ,ऑल इंडिया धनगर के महासचिव राम बाबू धनगर,एड. कोषाध्यक्ष बृजेश धनगर, नगर अध्यक्ष एड.विपिन बघेल,पाल बघेल महासभा के अध्यक्ष जेपी बघेल चंद्र वीर धनगर फ़ौरन सिंह धनगर,किशन धनगर,जीत कुमारी,सुनीता धनगर ,सरिता धनगर शिवानी धनगर,वविता धनगर,सुमन धनगर ,कृष्णा धनगर,सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रही।

रिपोर्ट-गोविन्द शर्मा