हेल्प आगरा के हृदयरोग जांच शिविर में 32 मरीजों ने कराई जांच।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

हेल्प आगरा की ओर से मोती कटरा स्थित हेल्प आगरा पर आज रविवार को हृदय रोग का निशुल्क जांच शिविर आयोजित किया गया।जिसमें वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सौरभ नागर व वी. के. गुप्ता ने  मरीजों की  निशुल्क जांच कर उचित परामर्श दिया। 32 मरीजों ने परामर्श लिया। इसमें 18  मरीज नये व 14 फोलोअप वाले थे। एक मरीज को एन्जियोगग्राफी की सलाह दी गई। महामंत्री किशन अग्रवाल ने बताया कि यह सेवा ट्रोमा सेन्टर ,फिरोजाबाद  के सहयोग से हर महीने के पहले व तीसरे रविवार को आयोजित किया जाता है। मरीजों की आगे की जांचें नयूनतम  सेवा दरों पर कराई जाती है।

इस मौके पर नरेश जैन, अजय मित्त, राजेन्द्र बंसल,नंदकिशोर गोयल की उपस्थिति रही।