आगरा:बजाज ने की,थ्री व्हीलर आरई ई-टेक 9.0 की बेहतर लॉन्चिंग।



-पहली बार पूरे देश में आगरा के मनोरम बजाज आटो को मिला लॉन्चिंग का मौका। 

-पांच जून को होगी आगरा में वाहनों की डिलीवरी, 200 से अधिक पहले ही बुक।   

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के खतरे के लिए जिम्मेदार वाहनों को पर्यावरण हितैषी बनाने की कवायद तेजी से शुरू हो चुकी है। सार्वजनिक परिवहन में सबसे ज्यादा उपयोग में आने वाले थ्री व्हीलर को पर्यावरण हितैषी बनाते हुए बजाज ग्रुप ने पहली बार आगरा में अपने नये वाहन आरई ई−टेक 9.0 की लॉन्चिंग की। 

 शहर के सबसे बड़े डीलर मनोरम बजाज आटो को लान्चिंग करवाने का पूरे देश में अवसर प्राप्त हुआ। 

 31 मई 2023, दिन बुधवार को फतेहाबाद रोड स्थित ताज कन्वेंशन सेंटर पर बजाज ग्रुप के पदाधिकारियों सहित आगरा के उद्योगपतियों ने बजाज के नये उत्पाद आरई ई−टेक 9.0 का अनावरण किया। मनोरम बजाज के निदेशक राम मोहन कपूर ने कहा कि बजाज ग्रुप पर पूरा देश आंख बंद करके विश्वास करता है। इसके पीछे कारण कंपनी का ध्येय उपभाेक्ता सर्वोपरि है। 

आगरा में 2006 में सीएनजी वाहनों काे लाने का श्रेय बजाज कंपनी काे ही जाता है। ताजमहल के कारण टीटीजेड श्रेणी में आगरा आता है। यहां जीरो प्रदूषण वाहनों की मांग अधिक है। परिवहन मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देशाें के आधार पर बजाज ग्रुप वाहनों का उत्पादन सदैव करता रहा है। इलैक्ट्रिक वाहनों की दुनिया में बजाज का आरई ई− टेक 9.0 क्रांति लाएगा। इसके अलावा मनोरम बजाज सदैव ही सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयत्नशील रहता है।

 बजाज ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट राजीव वर्मा ने कहा बजाज है तो भरोसा है…इस पंक्ति का कंपनी सदैव ही पालन करती रही है। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के बाद अब इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन किया जा रहा है। आज थ्री व्हीलर का अर्थ ही बजाज आटो हो चुका है। बजाज फाइनेंस के आल इंडिया हैड जेसन जॉन ने आसान किस्तों पर आरई ई− टेक 9.0 की उपलब्धता बताई। आरई ई−टेक 9.0 की पहली डिलीवरी आगरा की प्रिया और शहजाद को चाबी देकर दी गयी। 

इस अवसर पर शहर के प्रमुख उद्योगपति पूरन डाबर, हरविजय वाहिया, लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल, संदेश जैन, दिगंबर सिंह धाकरे, आरटीओ पीके सिंह, डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर मयंक ज्योति, एके सिंह, गिरधर शर्मा, बजाज के इंटरा सिटी बिजनेस प्रेसिडेंट समरदीप सुबंध, बजाज ग्रुप के मुरारी कुमार, अनिल कुमार, अनिल जैकब, पराग वाल्दे, कार्तिक महालन, राहुल कन्नौजिया, गौरव कपूर आदि उपस्थित रहे।     

कार्यक्रम का संयोजन संचार इवेंट के तरुण रावत ने किया।  

ये हैं आरई ई−टेक की खूबियां।

टैक्नोलॉजी नई−विश्वास वही के ध्येय पर आधारित बजाज आरई ई−टेक 9.0 बैटरी संचालित आटो है। इसकी पहचान इसका सफेद रंग और प्रदूषण रहित होना है। इसकी उर्जा खपत बहुत कम है। इको और पावर मोड, बड़े और ट्यूबलैस टायर के साथ 80 हजार किमी इसकी बैटरी की गारंटी है। इसके अलावा इसमें हिल होल्ड होने के कारण ये पहाड़ाें पर आसानी से ले जाया जा सकता है। आरसीडी केबल इसमें दी गयी है।  

डिलवरी से पूर्व ही बुकिंग 200 पार।

बजाज आरई ई−टेक 9.0 की। विशेषताओं के कारण मध्यम और निम्न वर्ग के लिए ये खास बन रहा है। लॉन्चिंग से पूर्व ही अकेले आगरा में इसकी 200 से अधिक बुकिंग हो चुकी है। मात्र 3 लाख 6 हजार की कीमत का ये इलैक्ट्रिक आटो आसान किस्तों पर भी उपलब्ध होगा। पर्यावरण हितैषी होने के कारण कंपनी इसकी पहली डिलीवरी विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को करेगी।