कड़ी सुरक्षा के बीच निकाय चुनाव हुआ सम्पन्न।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा: कड़ी सुरक्षा के बीच आज निकाय चुनाव सम्पन्न हुआ। 

मतदान करने वाले युवाओं में दिखा उत्साह। नगर की सरकार चुनने के लिए लगी मतदाताओं की लाइनें। डीसीपी पश्चिम और एडीएम प्रशासन ने मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। 

जगनेर में 59.88% हुआ मतदान। अछनेरा नगर पालिका में 56.13% मतदान हुआ। आगरा में कड़ी सुरक्षा में 3:00 बजे तक 44.83 मतदान हुआ।

फिरोजाबाद में मतदान करने से पहले नकली आधार कार्ड सहित पुरुष और महिलाओं को हिरासत में लिया गया । 

शाम 5:00 बजे तक आगरा जनपद में 50.19% फीसदी मतदान हुआ 

 नगर निगम में 34.45, नगर पंचायत में 58.65 और पालिका परिषद में 57.48% मतदान हुआ। प्रात: 7:00 बजे शुरू हुए मतदान की प्रतिक्रिया शाम 5:00 बजे तक 50.19% वोट पड़े। 

मेयर पद के लिए कांग्रेस से लता कुमारी और सपा से जूही प्रकाश भाग्य आजमा रहीं हैं। भाजपा से पूर्व विधायक हेमलता दिवाकर कुशवाह। इस बार बसपा ने डॉक्टर लता वाल्मीकि को प्रत्याशी चुना है। अब देखना यह है कि इनमें कौन बाजी मारेगा ।

जनपद में पहले 2 घंटे में मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान केंद्रों पर पहुंचकर, मतदान कर रहे ,अपने मत का प्रयोग। 

पुलिस आयुक्त डॉ.प्रतिंदर सिंह और जिला अधिकारी नवनीत सिंह चहल द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया । सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहा।  

शांति पूर्वक मतदान कराया गया।

शहर के मतदान केंद्रों पर सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार व एएसपी सुकन्या जी द्वारा सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।