राष्ट्रपुरुष महाराणा प्रताप जयंती पर विशाल-भव्य शोभायात्रा निकालेगी क्षत्रिय सभा।



नेहरू एनक्लेव पार्क,शमशाबाद रोड से वाटर वर्क्स तक महाराणा प्रताप के शौर्य, साहस और गौरव के साथ सामाजिक एकजुटता और राष्ट्रीय सरोकारों की मिलेगी झलक।

क्षत्रिय सभा जिला आगरा संग तैयारियों में जुटी महाराणा प्रताप जयंती आयोजन समिति, राजपुर चुंगी ने किया महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव के आमंत्रण पत्र का विमोचन।

हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा। हिन्दुस्तानी शौर्य और साहस के बेमिसाल प्रतिमान राष्ट्रपुरुष महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में क्षत्रिय सभा,जिला आगरा के तत्वावधान में महाराणा प्रताप जयंती आयोजन समिति, राजपुर चुंगी द्वारा 9 मई,मंगलवार को सुबह 10:00 बजे शमशाबाद रोड स्थित नेहरू एनक्लेव पार्क से हर वर्ष की भांति महाराणा प्रताप की विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 

  यह शोभा यात्रा नेहरू एनक्लेव पार्क से राजपुर चुंगी गोल मार्केट, पुरानी मंडी चौराहा,महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल जीवनी मंडी चौराहा होते हुए क्षत्रिय सदन वाटर वर्क्स पर विश्राम लेगी। जहां संगोष्ठी के उपरांत सभी के लिए सहभोज की व्यवस्था रहेगी। 

  रविवार को सिकंदरा स्थित सेल्फी रेस्टोरेंट में क्षत्रिय सभा के जिलाध्यक्ष ठाकुर भंवर सिंह चौहान,महाराणा प्रताप जयंती आयोजन समिति राजपुर चुंगी के संयोजक पप्पू राघव और कुंवर राजवीर सिंह ने संयुक्त रूप से उक्त जानकारी प्रदान करते हुए पदाधिकारियों और भामाशाहों के साथ जयंती महोत्सव का आमंत्रण पत्र विमोचन कर जारी किया।

  शोभा यात्रा व्यवस्थापक और राजपूताना यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि शोभायात्रा में विभिन्न झांकियों के माध्यम से सामाजिक व राष्ट्रीय सरोकारों का संदेश दिया जाएगा। वहीं, क्षत्रिय समाज की एकजुटता की भी झलक मिलेगी।

  आयोजन समिति के अध्यक्ष धनवीर सिंह तोमर ने बताया कि शोभायात्रा से पूर्व महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल यमुना किनारा पर सुबह 7:00 बजे समाजसेवियों द्वारा हवन पूजन किया जाएगा।

   कार्यकारी अध्यक्ष जवाहर सिंह जादौन, महामंत्री गजेंद्र सिंह परमार और महानगर अध्यक्ष राकेश सिकरवार ने आगरा और आसपास के क्षत्रिय बंधुओं से शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

  आमंत्रण पत्र विमोचन के दौरान राजपुर चुंगी शाखा अध्यक्ष ललित रघुवंशी, यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश परमार, यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महामंत्री विक्रम सिंह जादौन, एड.विजयपाल सिंह चौहान, डॉ. राम लखन सिंह राठौर, डॉ. डीएस चौहान, ओपी सिंह धाकरे, कुंवर दिनेश प्रताप सिंह, पृथ्वी पाल सिंह, राघवेंद्र चौहान, युवा जिलाध्यक्ष जीपी ठाकुर, देवेश परिहार, विनोद परमार, नवल सिंह सिकरवार, आरएस तोमर, शैलेंद्र राघव और रामे़द्र सिंह तोमर भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।