विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी का चैम्बर अध्यक्ष,राजेश गोयल ने किया स्वागत।



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: नेशनल चैम्बर के अध्यक्ष राजेश गोयल ने विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी का उनके आगरा आगमन पर भव्य स्वागत,अभिनंदन किया।

 चैम्बर के प्रतिनिधि मंडल ने उनसे एक शिष्टाचार भेंट की और बृज क्षेत्र में ब्रज महोत्सव आयोजित कराने एवं ब्रज साहित्य अकादमी की स्थापना कराये जाने की मांग की।

चैम्बर अध्यक्ष ने लेखी जी से उद्योगिक एवं पर्यटन पर भी चर्चा की।

 चैम्बर अध्यक्ष ने कहा कि आगरा में औद्योगिक एवं टूरिज्म को और  विकसित किया जा सकता है,इसमें हम लोग आपके सहयोग की अपेक्षा करते हैं।

लेखी जी ने इस सम्बंध में अपनी सहमति प्रदान की।