राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना ने फ़िल्म आदि पुरुष का किया विरोध।


हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो                                 

मथुरा। 19 जून,राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना की,सांय पांच बजे बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना ने,फिल्म आदि पुरुष को लेकर विरोध किया। बैठक में भगवान श्री हनुमान जी महाराज और सीता माता के गलत शब्दों को प्रसारित करने को लेकर, राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना के सभी कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि शासन इस फिल्म को बंद करें नहीं तो सभी सनातनी भाई बहन एक जुट होकर विरोध करेंगे।

  राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ संत धर्म दास महाराज ने कहा कि सरकार इस फिल्म को बंद कराये और इस प्रकार की फिल्मों के प्रसारित करने पर भी रोक लगाई जाए।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि हमारे भगवान को अपमानित किया जा रहा है। हम ये अपमान सहन नहीं करेंगे। 

 प्रदेश प्रमुख महासचिव जयराम शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी रामवीर सिंह प्रधान ने कहा कि सनातन संस्कृति पर हो रहे गलत शब्दों का उपयोग, इस पर रोक लगाई जाए। जिला सह मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हरिओम वर्मा ने कहा कि इस फिल्म पर तत्काल रोक लगाई जाए।

 जिला सलाहकार मेघश्याम गोस्वामी ने कहा कि सरकार इस प्रकरण को संज्ञान में ले, नहीं तो हमें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। बैठक मे कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

 रिपोर्ट-ठाकुर धर्म सिंह ब्रजवासी।