चैम्बर ने उप मुख्यमंत्री के आगरा आगमन पर की शिष्टाचार भेंट एवं किया स्वागत।

 


आगरा के उद्योग एवं व्यापार के विकास पर की गंभीर चर्चा।

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: 6 जून,अपराह्न 3 बजे आर. बी. एस. कॉलेज में चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल की अध्यक्षता में चैम्बर के एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा माननीय उप मुख्यमंत्री श्रीमान केशव प्रसाद मौर्य जी से व्यापारी सम्मेलन के दौरान एक शिष्टाचार भेंट की गई। 

चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल  द्वारा माननीय उप मुख्यमंत्री का चैम्बर की ओर से स्वागत किया  गया। आगरा के सम्पूर्ण विकास हेतु विभिन्न औद्योगिक एवं व्यापारिक विषयों पर चर्चा की गयी।  

कई योजनाओं में विसंगतियों के संबंध में भी इंगित किया।

प्रतिनिधि मंडल में चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल, पूरन डाबर, के. सी. जैन, मनीष अग्रवाल(रावी इवेंट्स)आदि मुख्य रुप से सम्मिलित थे।