नेशनल चेंबर के साथ,जिला पर्यावरण समिति की बैठक में वृहद वृक्षारोपण हेतु किया गया विचार।

 


प्रत्येक खंड में 2-3 बनेंगे तालाब - 5 हेक्टेयर में होगा वृक्षारोपण। 

गुरुद्वारा से सिकंदरा के मध्य जाम की समस्या के समाधान हेतु मंडल आयुक्त द्वारा गठित समिति ने किया सर्वेक्षण। 

चेंम्बर ने की मांग - ततकालीन राहत हेतु खोला जाए कट, दीर्घकालीन  राहत हेतु बनाया जाए फ्लाईओवर/अंडरपास।

हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा: 9 जून,विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी ए मणिकानन्दन की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई।  इस बैठक में प्रभागीय निदेशक वानिकी प्रभाग आगरा आदर्श कुमार मौजूद थे।  

चेंबर की ओर से अध्यक्ष राजेश गोयल द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में वृहद वृक्षारोपण एवं प्रत्येक खंड में 2-3 तालाब बनाने एवं 5 हेक्टेयर में वृक्षारोपण किए जाने पर विचार किया गया।  

चेंबर अध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु चैम्बर जिला प्रशासन को भरपूर सहयोग प्रदान करेगा। 

गुरुद्वारा से सिकंदरा के मध्य जाम की समस्या के समाधान हेतु मंडलायुक्त द्वारा गठित समिति द्वारा सर्वे किया गया।  सर्वेक्षण मैं चेंबर के उपाध्यक्ष मनोज बंसल द्वारा गुरुद्वारा से सिकंदरा की मध्य कट खोले जाने एवं फ्लाईओवर/अंडरपास  के निर्माण के संबंध में तथ्यों सहित एक विस्तृत प्रतिवेदन डीसीपी यातायात अरुण चंद जी को प्रेषित किया।  चेंबर के उपाध्यक्ष मनोज बंसल एवं अन्य नागरिकों द्वारा मांग की गई कि तत्कालीन राहत हेतु कामायनी हॉस्पिटल के निकट कट खोला जाए तथा दीर्घकालीन राहत हेतु गुरुद्वारा से सिकंदरा के मध्य फ्लाईओवर व सर्विस रोड या अंडरपास का निर्माण कराया जाए।  

सर्वेक्षण समिति में चेंबर के उपाध्यक्ष मनोज बंसल सदस्य वीरेंद्र कुमार गुप्ता, स्वामीनाथ तिवारी, संजय अग्रवाल,  डीसीपी (यातायात) अरुण चंद इंस्पेक्टर, बृजेश पाठक एआरटीओ प्रवर्तन वंदना सिंह एवं एनएचएआई के अधिकारियों में मन्नान खान साइट इंजीनियर, ब्रजेश कुमार रेजिडेंट कम हाईवे इंजीनियर, लोकेश शर्मा, सहायक हाईवे इंजीनियर, राहुल कुमार - प्रबंधक रखरखाव मौजूद थे।