राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना के रा.अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ,संत धर्म दास महाराज ने आगरा जिले की सुरेरा में बनी सरकारी गौ शाला का किया निरीक्षण।

 

                                       


हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। एत्मादपुर तहसील के गांव सुरेरा में बनी सरकारी गौ शाला पर आज दिनांक 25/6/2023 को राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ, संत धर्मदास महाराज ने निriक्षण किया। सरकारी गौ शाला में लगभग 50 गौ वंश है। इसमें ग्राम प्रधान मुकेश कुमार जो गांव गारापुर के निवासी हैं, तथा सचिव रेनू त्यागी और बी डी ओ अनुरुद सिंह चौहान है।

 गौ शाला पर संत धर्म दास महाराज ने बी डी ओ को गौ माताओं की जानकारी दी।बीडीओ अनुरुद सिंह चौहान ने कहा कि गौ माताओं के लिए सरकार से 30 रुपए प्रति दिन आ रहे हैं, इसमें गौ माताओं का कैसे पालन हो। गौशाला में गौ माताओं को सूखा भूसा खाने के लिए मिल रहा है, और पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। बिजली की भी कोई व्यवस्था नहीं है।

 गौ शाला सुरेरा में गौ माताओं की हालत देखरेख में एक आदमी आज प्रधान ने भेजा है।  

 सरकारी गौ शाला में उत्तर प्रदेश सरकार कितने बड़े वादे करती है लेकिन गौ माताओं की हालत गंभीर है।

गौ रक्षक सेना की अपील है कि माननीय मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी जी महाराज इस प्रकार ग्राम पंचायतों में गौ माताओं की रक्षा करें और गौ शालाओं का निरीक्षण कराये।          

रिपोर्ट- ठाकुर धर्म सिंह ब्रजवासी।