कमिश्नरेट एंटी रोमियो प्रभारी इंस्पेक्टर रंजना गुप्ता व उनकी टीम ने महिला अपराधों में बारे में दी जानकारी।

 


हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा:आज थाना एमएम गेट पर कमिश्नरेट एंटी रोमियो प्रभारी इंस्पेक्टर रंजना गुप्ता व उनकी टीम ने महिलाओं को महिला अपराधों से बचने के लिए,विशेष टिप्स,खास जानकारी से अवगत कराया। इंस्पेक्टर रंजन गुप्ता ने अपराधों से बचने के विशेष टिप्स के साथ-साथ कहा कि महिलाएं अपने अन्दर स्वभिमान-हिम्मत हौंसला कायम रखें। मुश्किलों का डटकर सामना करें।पुलिस बल हमेशा आपके साथ है। 

 इस अवसर पर एम एम गेट थाना अध्यक्ष कुशल पाल सिंह द्वारा महिलाओं को महिला संबंधित अपराध के बारे में बताया गया। उसके संबंध में क्या कार्रवाई की जानी है इससे भी अवगत कराया गया। महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में भी विशेष जानकारी दी गई।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।