हिन्दुस्तान वार्ता।
💐योग 💐
*********
एक और एक का
योग
दो ,
स्वत: ही
जुड़ जाना,
किसी
सकारात्मक से
योग।
सहज जुड़ जाना
सहजयोग।
कठिनता से हठ से
जुड़ना हठयोग।
भावनाओं से
जुड़ना भक्तियोग।
अनिच्छा प्रतिकूल से
जुड़ जाना
कुयोग।
प्रिय से अलग होना
वियोग।
जीवनी शक्ति
स्वाँस की गति
नाड़ी शोधन
शरीर की क्षति
का रुकना
क्रियायोग।
इसकी आवश्यकता को
समझना
सुयोग।
✍️अनिल कुमार शर्मा
21 जून
योग दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं 🙏