प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में नव गठित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह एवं वार्षिक - पत्रिका"अक्षरा"का विमोचन सम्पन्न।

 



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: छात्र देश के भावी कर्णधार हैं। छात्रों में अनुशासन,नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व बोध,परस्पर सहयोग तथा कर्तव्य निर्वहन आदि गुणों के विकास  को लक्ष्यीकृत करके प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल परिसर में सत्र  2023-24 के लिए नव निर्वाचित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार, 31 जुलाई को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

 कार्यक्रम का संचालन करते हुए छात्रा रिया हिरानी तथा आनंदिता सिंह ने समारोह के मुख्य अतिथि आई पी एस सूरज कुमार राय, डी सी पी नगर जोन, विद्यालय के निदेशकगण डॉ. सुशील गुप्ता, श्री श्याम बंसल तथा प्राचार्य श्री अरविंद श्रीवास्तव, मुख्य समन्वयक श्री संजय शर्मा, अभिभावकों तथा सभागार में उपस्थित सभी लोगों का हार्दिक अभिनंदन किया। 

 प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि,विद्यालय के निदेशकगण तथा उपस्थित अभिभावकों का हार्दिक अभिनंदन किया ।   

आयोजन समिति की संयोजिका श्रीमती अर्पना सक्सैना ने विद्यालय की नवनिर्वाचित छात्र परिषद तथा विद्यालय के चारों सदनों - एंड्रोमिडा, ऑरायन, पिगेसिस तथा फीनिक्स सदन के नाम का महत्व तथा उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला। 

मुख्य अतिथि ने छात्र परिषद के चयनित विद्यार्थियों को ध्वज,बैजेज तथा शैशे प्रदान किए। बैजेज तथा शैशे प्राप्त कर्ता सदस्य  हैं-

छात्र प्रमुख (हेड ब्वाय)- नवकार जैन

छात्रा प्रमुख( हेड गर्ल)- सुहानी  अरोरा 

उप छात्र प्रमुख (डिप्टी हेड ब्वाय)- संचित मल्होत्रा 

उप छात्रा प्रमुख (डिप्टी हेड गर्ल)- आराध्या जैन

सी.सी.ए.सेक्रेटरी-कात्यायनी गोयल

क्रीडा कप्तान- (स्पोर्ट्स कैप्टन)- जश्नूर सिंह सोढ़ी 

 अनुशासन कप्तान- (डिशिप्लिन कैप्टन) ईशांत तिवारी 

सदन के चयनित प्रतिनिधि हैं -

सदन कप्तान  उपकप्तान, कनिष्ठ कप्तान , प्रार्थना  सभा  प्रभारी   (एन्ड्रोमिडा) - आयुषि वर्मा,

जसलीन कौर, अर्पित यादव, जयललिता 

(पिगेसिस) -दिव्यांश वशिष्ठ, जसनूर सिंह, हेमंत चौधरी ,अनन्या  अग्रवाल 

(ऑरायन) -  मुग्धा राना, वरादा शर्मा,अहान सिंह,जूही जैन     

(फीनिक्स)-  साध्वी कालरा, अंशुल  गर्ग ,पीहू  गुप्ता, कृषिका पाल।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में छात्रों को अनुशासन तथा समय के महत्व को समझाया।

 उन्होंने कहा कि समय पर कार्य करके ही व्यक्ति जीवन लक्ष्य को सरलता से हासिल कर सकता है।

विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता  ने छात्र परिषद के सदस्यों को कर्त्तव्य निर्वहन के लिए दृढ़ संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। 

इस अवसर पर छात्रों के सृजनात्मक कौशल को बढ़ावा देने के लिए, उनकी कल्पना शक्ति तथा लेखन कौशल के विकास को लक्ष्यीकृत करते हुए सत्र 2022-23  विद्यालय की वार्षिक पत्रिका 'अक्षरा' का विमोचन हर्षोल्लास के साथ किया गया। 

वरिष्ठ वर्ग के मुख्य समन्वयक श्री संजय शर्मा  ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।