चैम्बर ने श्रीमती शैलजा धर्मपत्नी श्री सदप्पा मुनि स्वामी,सांसद कोल्हार,कर्नाटक का किया स्वागत।



कोल्हार (बेंगलुरु) में आलू टमाटर और गुणवत्ता आम का उत्पादन भारी।

आगरा एवं कोल्हार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने की संभावनाओं पर करें अध्ययन।

हिन्दुस्तान वार्ता। आगरा

शनिवार देर शाम को नेशनल चैंबर भवन में कोल्हार (बंगलौर) से कर्नाटक के माननीय सांसद,श्री सदप्पा मुनि स्वामी जी की धर्मपत्नी श्रीमती शैलजा अपने सहयोगियों के साथ चेंबर में पधारी।

चेंबर अध्यक्ष राजेश गोयल और समस्त पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। 

श्रीमती शैलजा जी ने कोल्हार में होने वाली फसलें जैसे टमाटर, आलू और आम की क्वालिटी पर विशेष जोर देते हुए बताया कि बहुत प्रचुर मात्रा में वहां पर उत्पादन किया जाता है।

 उन्होंने यह जानकारी दी कि इन सभी कृषि फसलों का खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में आगरा एवं कोल्हार में इकाई स्थापित करके कैसे उपयोग किया जा सकता है, जिससे उन्हें इन फसलों(सब्जियों व फलों) का उचित मूल्य मिल सके और इन सबका पूर्ण उपयोग हो सके।

 इस विषय पर काफी विस्तृत चर्चा हुई। इन सभी संभावनाओं पर अध्ययन करने के लिए श्रीमती शैलजा द्वारा चैम्बर के उद्यमियों को कोल्हार में आने के लिए आमंत्रित किया।

 अध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज व खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े हुए उद्यमियों का एक प्रतिनिधि मंडल शीघ्र बेंगलुरु जाएगा।

 बैठक में अध्यक्ष राजेश गोयल ,उपाध्यक्ष मनोज बंसल, कोषाध्यक्ष योगेश जिंदल, अजय गुप्ता, रोहन कुशवाहा, अश्वनी पालीवाल,अतुल मित्तल उपस्थित थे।