मंडलायुक्त,श्रीमती रितु माहेश्वरी,करेंगी उद्घाटन।
सभी सम्मानित सदस्य अपने पारिवारिक सदस्यों सहित पधारें।
सस्ते दामों पर विक्रय की जाएंगी हस्तशिल्प की वस्तुएं।
हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो
आगरा: 17 अगस्त,चैम्बर भवन,चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल द्वारा एक प्रेस वार्ता के दौरान प्रस्तावित कार्यक्रम - महिला उद्यमिता विकास एवं हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी के पोस्टर का विमोचन किया गया और बताया कि स्थापना अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में अगला कार्यक्रम महिला उद्यमिता विकास एवं हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक रविवार 20 अगस्त 2023 को समय प्रातः 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होटल क्लार्क्स शिराज,आगरा में किया गया है।
महिला उद्यमिता विकास एवं हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है इसका उद्घाटन मंडलायुक्त श्रीमती रितु महेश्वरी आईएएस द्वारा दोपहर 12:00 किया जाएगा।
इस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल ने सभी सम्मानित सदस्यों से अपील की, कि महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए इस हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। अतः सम्मानित सदस्यगण इस हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी में परिवार के सदस्यों के साथ बढ़-चढ़कर भाग लें, जिससे महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन हो और परिवार के सदस्यों को इस हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी में अपनी पसंद की वस्तुएं सस्ते दामों पर क्रय करने का अवसर प्राप्त हो सके।
प्रेस वार्ता के दौरान अध्यक्ष राजेश गोयल,उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज बंसल,कोषाध्यक्ष योगेश जिंदल, महिला उद्यमिता विकास एवं हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी की मुख्य संयोजिका ज्योति एन सिंह,संयोजिका रुचि बंसल एवं संयोजिका मंजिरी शर्मा आदि की उपस्थित रही।