आगरा आगमन पर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का आगरा सपा नेताओं ने किया स्वागत।



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: 21 अगस्त,आगरा आगमन पर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल,महानगर उपाध्यक्ष रिज़वान रईसउद्दीन के निवास पर पहुँचे।

निवास पर उनका रिजवान रईसउद्दीन समेत, सपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया।

 यहाँ उन्होंने पत्रकारों से बात करते  हुए कहा कि समाजवादी पार्टी “ इंडिया एलायंस और साथ में PDA” भाजपा NDA को हराने का काम करेगा।

 हमारा हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर काम कर रहा है और हर जिले में प्रशिक्षण शिविर चल रहे हैं।

आने वाले चुनाव में परिणाम हमारे पक्ष में होंगे।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव अवनींद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजपाल यादव, उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव,नितिन कोहली ,विनय अग्रवाल ,हाजी हीरो , धारा सिंह यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे l

रिपोर्ट-असलम सलीमी।