होम कॉन 2023 : नौबे,नेशनल होम्योपैथिक कॉन्फ्रेंस आयोजित,2-3 सितम्बर को।



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: होम कॉन 2023 : नौबे,नेशनल होम्योपैथिक कॉन्फ्रेंस,का 2-3 सितम्बर को,होटल कृस्टल सनोबर,फतेहाबाद रोड,आगरा पर, भव्य आयोजन हो रहा है।    

कॉन्फ्रेंस स्वागत समिति के चेयरमैन प्रो. (डॉ.) कैलाश चन्द्र सारस्वत ने बताया कि कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन,मुख्य अतिथि प्रो. एस.पी.सिंह बघेल,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं विशिष्ट अतिथि, प्रदेश के होम्योपैथिक निदेशक डॉ.अरविंद वर्मा तथा अध्यक्षता डॉ. रामजी सिंह,अध्यक्ष-होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया करेंगे। 

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में.. यूँ उद्गार पेश किए....।

पढ़े.... उन्हीं की कलम से....

  2-3 सितंबर 2023 को आयोजित होने वाली होम्योपैथी की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस HOMCON-2023 में पधारे सभी प्रतिनिधियों का आगरा में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। 

ब्रज क्षेत्र का अग्रवन आगरा, प्राचीन काल में वैदिक ऋषियों की तपोभूमि, भगवान श्री कृष्ण का पैतृक स्थल, समस्त भारत के राजमार्गों का केंद्र बिंदु होते हुए, मुगल काल में राजधानी शहर और ब्रिटिश काल में स्वतंत्रता संघर्ष की भूमि के रूप में जाना जाता रहा है। वर्तमान आगरा एक महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र के साथ ही, शिक्षा तथा चिकित्सा के क्षेत्र में भी अपना महत्वपूर्ण स्थान बना चुका है। 

ऐसे श्रेष्ठ आगरा की पावन धरती पर इतनी महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस आयोजित होना गर्व की बात है। 

 इस कांफ्रेंस का शीर्षक "होम्योपैथी मुख्यधारा की चिकित्सा के रूप में" (Homeopathy as Mainstream Medicine) अपने आप में एक बहुत महत्वपूर्ण विषय है। वास्तविकता में होम्योपैथी एक सरल, सुगम, सटीक और अपेक्षाकृत सस्ती चिकित्सा पद्धति है, इसके बारे में आम जनमानस में अब जागरूकता और लोकप्रियता दोनों बढ़ रही हैं। भारत जैसे विकासशील एवं विशाल देश में चिकित्सा सुविधाओं के सर्वव्यापीकरण के लिए होम्योपैथी के प्रति जागरुकता बढ़ना अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुझे विश्वास है कि इस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से "Homeopathy as Mainstream Medicine" का संदेश जनमानस में इस प्रकार की सकारात्मक धारणा को और अधिक पुष्ट करेगा तथा हम सब भी आमजन की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सरलतम समाधान प्रस्तुत कर पाएंगे। HOMCON-2023 कॉन्फ्रेंस की सफलता के लिए मैं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ।

 प्रो.(डॉ.) कैलाश चन्द्र सारस्वत 

             चेयरमैन 

  कॉन्फ्रेंस स्वागत समिति।