राजस्थान के लोग छुटकारा चाहते हैं कांग्रेस सरकार से :सांसद चाहर।

                                                                                                                                                                                                                 

                       


-फतेहपुरी सीकरी क्षेत्र की जल संचय संरचनाओं के लिए बनवायी जायेगी कार्ययोजना। 

- सांसद श्री राजकुमार चाहर ने की "हिन्दुस्तान वार्ता"से वार्ता।

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा:फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के सांसद श्री राजकुमार चाहर ने कहा कि आगरा जनपद में जलस्तर की स्थिति संतोष जनक नहीं है, इसको थामना सामायिक जरूरत है।उन्होंने कहा कि फतेहपुर सीकरी,फतेहाबाद और खेरागढ तहसीलों के तहत आने वाले विकास खंडों में पानी को लेकर बनी हुई  उपलब्धता की स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण है।श्री चाहर जो कि राजस्थान में अपनी पार्टी,भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चुनाव को दृष्टिगत चलाये जा रहे प्रचार अभियान में समल्लित होकर लौटे थे।

 उन्होंने"हिन्दुस्तान वार्ता"को बताया कि उनके नर्वाचन क्षेत्र ‘फतेहपुर सीकरी' में पानी की हमेशा कमी रही है। जिसके स्थायी समाधान के लिये काफी लिखा पढी की है उम्मीद है कि आने वाले समय में इसमें सुधार आयेगा। सबसे ज्यादा उम्मीद गंगाजल को पाइप लाइन से लाकर गांवों को मीठा व स्वास्थ्यकर पानी उपलब्ध करवाने के प्रयास को लेकर है। जलशक्ति मंत्रालय के द्वारा इसके लिये क्लीयरेंस मिल चुकी है। 

 श्री चाहर ने कहा कि ग्रामीण वर्षा जल संचय को लेकर संवेदनशील हैं किंतु मौसम परिवर्तन को दृष्टिगत जो पूर्व परिपाटियां प्रचलित रही हैं,उन पर नये सिरे से विचार जरूरी है।  

 पेयजल की किल्लत दूर करने वाली महत्वकांक्षी गंगाजल पाइप लाइन परियोजना पर शीघ्र ही कार्यशुरू हो जायेगा ,लेकिन इसके बावजूद भूजल के गिरते स्तर को सुधारने के लिये काफी काम होना है। शीघ्र ही वह अपने क्षेत्र का दौरा कर उन जल संचय संरचनाओं का निरीक्षण करेंगे जिनमें सुधार कर अधिक जल संचय किया जा सकता है।

 उन्होंने कहा कि इन संरचनाओं के बारे में उन्होंने काफी आधिकारिक जानकारी तलब कर ली है,अब शीघ्र ही कार्रयोजनायें बनाये जाने का काम शुरू  होगा।  

अपने राजस्थान दौरे के संबध में श्री चाहर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजस्थान राज्य विधान सभा के चुनाव में भारी बहुमत से जीत हांसिल करेगी।

 राज्य की जनता कांग्रेस को उखाड फेंकने का मन बना चुकी है।उन्होंने कहा कि जहां जहां भी वह गये गहलोत की कांग्रेस सरकार से जल्दी से जल्दी निजात दिलवाने की बात कही गयी ।

श्री चाहर जो कि राजस्थान के भरतपुर मंडल के जनपद में संपन्न हुई भाजपा की संकल्प यात्रा में भाग ले चुके हैं और अब उन्हे बाढमेर जनपद में आयोजित पार्टी के कई काय्रक्रमों में भाग लेना है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में गहलोत सरकार पूरी तरह से असफल रही है,जितना प्रचार मुख्यमंत्री ने किया है ,उसका दशंश भी कार्य जमीनी स्तर पर वह नहीं करवा सके है। राज्य के युवाओं और किसानों में भारी आक्रोश की स्थिति है।

श्री चाहर ने बताया कि वह वक्त गया जबकि लोग राजनैतिक दलों के द्वारा चुनाव में किये गये वायदों को भूल जाया करते थे, राज्य की कांग्रेस सरकार केवल प्रचार तक ही सीमित रही है,जमीनी हकीकत एक दम फर्क है।

 एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव में तो जनता के समक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसी वैश्विक छवि का कोई नेता ही नहीं है। जाहिर है कि विधान सभा 2024 के चुनावों के साथ ही लोकसभा चुनाव में भी जनता उन्हें और मजबूत करेगी। 

श्री चाहर से वार्ता करने वालों में प्रेस फोटो ग्राफर असलम सलीमी एवं वरिष्ठ पत्रकार राजीव सक्सेना शामिल थे।  

रिपोर्ट-असलम सलीमी।