अप्सा द्वारा भारतीय बाल विद्या मन्दिर सी.से.स्कूल शमशाबाद रोड,में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन।

                      

                     


हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा;भारतीय बाल विद्या मन्दिर सीनियर सेकेन्डरी स्कूल शमशाबाद रोड आगरा में मंगलवार  दिनांक  17/10/2023  को (अप्सा) एसोसिएशन ऑफ़ प्रोग्रेसिव स्कूल ऑफ़ आगरा के द्वारा जूनियर एवं सीनियर हिन्दी निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आगरा के 25 विद्यालयों  के  89 विद्यार्थियों ने भाग लिया | जिसमें गायत्री पब्लिक स्कूल, सेंट एंड्यूज स्कूल,आल सेंट स्कूल, प्रिल्यूड स्कूल आदि स्कूलों  ने भाग लिया जिसमें जूनियर कैटेगरी में प्रथम स्थान निधी (गायत्री पब्लिक स्कूल वजीरपुरा), द्वितीय स्थान आकांशी गर्ग (गायत्री पब्लिक स्कूल )एवं तृतीय स्थान विश्वरा (सेंट एंड्यूज स्कूल बरोली अहीर) तथा सीनियर कैटेगरी में प्रथम स्थान तृष्टि सिंह(गायत्री पब्लिक स्कूल वजीरपुरा) द्वितीय स्थान आर्या (गायत्री पब्लिक स्कूल वजीरपुरा) एवं तृतीय स्थान श्रेया ( सेंट एंड्यूज स्कूल कमला नगर) ने प्राप्त किया  |

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती जनक नंदिनी ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की |