हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा: जनहित सामाजिक सेवा संस्थान के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ "साधना"ने करवा चौथ पर्व,महिलाओं के साथ मिलकर धूमधाम से मनाया।
इस पुनीत अवसर पर सभी महिलाएं सोलह सिंगार से सुसज्जित होकर आईं।
इस मौके पर 90 वर्षीय श्रीमती विमलेश सिंह माताजी का जन्म दिवस भी संस्था द्वारा मनाया गया।
सभी ने श्रद्धा भाव से आयोजन को सफल बनाया।
कार्यक्रम में संस्था महासचिव सोनी त्रिपाठी ,ममता सिंह ,नेहा अग्रवाल ,शालिनी अग्रवाल, कमलजीत कौर ,मधु गुप्ता ,रिधि अरोरा ,अमीषा चेलानी ,पूजा शर्मा ,निधि गुप्ता, नीलम भदोरिया ,भावना अस्थाना आदि महिलाएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।