सत्यमेव जयते ट्रस्ट ने विकलागों को दीं इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर।



हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा: विधिक सेवा दिवस पर, गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गेट नंबर -4, जिला न्यायालय परिसर में आयोजित कैम्प में जनपद न्यायाधीश विवेक संगल की उपस्थिति में सत्यमेव जयते ट्रस्ट की ओर से राजपुर चुंगी निवासी 19 वर्षीय दिव्यांग अंश जैन को इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर तथा शनिदेव बाईपास रोड़ निवासी 24 वर्षीय दिव्यांग नीलम को व्हीलचेयर देकर मदद की। 

आवास विकास निवासी 19 वर्षीय गौरांग जैन को भी इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर देनी थी,लेकिन दिल्ली में परीक्षा देने के कारण वह नहीं आ सका। अब उसको कल दी जायेगी। 

 अध्यक्ष मुकेश जैन ने ट्रस्ट की सेवाओं पर प्रकाश डाला। जिसकी सभी ने सराहना की। 

इस मौके पर अपर जिला जज डा० दिव्यानंद द्विवेदी,शैलेन्द्र शर्मा, सुनील गोयल, एस.के.मेहरा, प्रमिला शर्मा, शिव प्रसाद पांडे, पी.एस.चड्डा,नंदकिशोर गोयल,संतोष कुमार मौजूद रहे। महामंत्री गौतम सेठ ने सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।