आगरा की सिविल टर्मिनल की बहु प्रतीक्षित मांग हुई पूर्ण,सारी बाधाएं हुई दूर:केंद्रीय राज्य मंत्री,प्रो.एस.पी.सिंह बघेल



हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा: केंद्रीय राज्य मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण,प्रो.एसपी सिंह बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि आगरा सिविल टर्मिनल बनने की सभी बाधाएं खत्म हो गईं हैं।

अब जल्द उसके शुभारंभ के लिए भूमि पूजन होगा। उन्होंने कहा कि ये आगरा की सिविल टर्मिनल की बहु प्रतीक्षित मांग  पूर्ण हुई है,एवं केन्द्रीय पर्यावरण विभाग ने निजी प्रयासों से एनवायरमेंट क्लियरेंस दिया है। इसमे 12 वर्षों से प्रयास किए जा रहे थे।

धनौली मार्ग पर प्रस्तावित है नया सिविल टर्मिनल–श्री बघेल

उन्होंने कहा कि आगरा हवाई अड्डा के नए सिविल टर्मिनल का निर्माण जल्द शुरू होगा,भूमि अधिग्रहण तथा जरूरी एनओसी का कार्य पूर्ण हो गया है। राज्य सरकार पहले ही जारी कर चुकी है निर्माण हेतु धनराशि।

आगरा हवाई अड्डा टर्मिनल का मामला,2012 से लंबित पड़ा था। अब

लोकसभा चुनाव से पहले मिलेगी ये सौगात।

उन्होंने कहा कि हवाई अड्डा पर पहुंचने के लिए वायु सेना क्षेत्र से होकर गुजरना पड़ता है,सिक्योरिटी मामलों के कारण यात्रियों को परेशानी होती है। इस परेशानी के चलते कई एयर लाइंस कंपनिया रूचि नही लेती थीं। नए टर्मिनल निर्माण के बाद कई एयर लाइंस कंपनियों की फ्लाइट्स शुरू होंगी।

रिपोर्ट- असलम सलीमी।