चार साहिबजादों के नाम से समाज मे अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किए जायेंगे चार बच्चे



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा।श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों एवं उनकी माता गुजर कौर की शहादत को नमन करने के लिए आगरा की एमजी रोड पर सुखमनी सेवा सभा के तत्वाधान मे विगत 4 वर्षो से बनने वाली बच्चो की श्रृंखला इस बार भी 22 दिसंबर को सुबह 10 बजे से अप्सा,नप्सा एवम अस्वा के सहयोग से एमजी रोड पर बनाई जा रही है।

 इस बार आगरा कॉलेज ग्राउंड से भगवान टॉकीज चौराहे तक बनाई जाएगी।

सुखमनी सेवा सभा के वीर महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इस बार भी एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल(अप्सा ) ,नप्सा एवम अस्वा के अंतर्गत आने वाले स्कूल (प्रील्यूड, सेंट एंड्रयूज,डा. एम पी एस स्कूल,होली लाइट,गायत्री स्कूल, होली पब्लिक स्कूल ,सचदेवा मिलेनियम स्कूल एवम सिक्ख समाज के आधीन आने वाले स्कूल डी बी संतोख सिंह इंटर कालेज,श्री गुरु तेग बहादुर हाई स्कूल , मिल्टन पब्लिक स्कूल,होली लाइट, रत्न मुनि जैन इंटर कॉलेज,राजकीय इंटर कॉलेज,यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल,आगरा पब्लिक स्कूल,एम डी जैन इंटर कॉलेज, श्री राम कृष्ण कॉलेज खंदारी के अतिरिक्त संत राम कृष्ण कन्या महाविद्यालय के बच्चे बच्चियां भाग लेंगे।

कार्यक्रम संयोजक बंटी ग्रोवर ने बताया कि इसमे बच्चो के हाथो मे साहिबजादों की शहादत को दर्शाते हुए पोस्टर होंगे।चारो साहिबजादो के नाम बाबा अजीत सिंह,बाबा जुझार सिंह,बाबा जोरावर सिंह एवम बाबा फतेह सिंह जी के नाम से 4  छात्र/ छात्राओं को जिन्होंने समाज के किसी भी क्षेत्र मे अपना अतुलनीय योगदान दिया है उनको भी सम्मानित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त उपरोक्त के अलावा और भी स्कूल की इसमें भाग ले सकते है।

इस संदर्भ मे अपना नाम पूरी जानकारी सहित,

बंटी ग्रोवर  

मो.9897220463

वीर महेंद्र पाल सिंह 

9719611666 एवं

 रिंकू गुलाटी 9837162212 को 20 दिसंबर तक भेज सकते है।

इसी संदर्भ मे आज पोस्टर का भी विमोचन किया गया।

जिसमें वीर महेंद्र पाल सिंह,बंटी ग्रोवर,रिंकू गुलाटी,मनीष नागरानी,गुरमुख ब्यानी,बाबू व्यानी,योगेश कुमार गोरू आदि शामिल रहे।

रिपोर्ट- असलम सलीमी।