वरिष्ठ रंगकर्मी उमाशंकर मिश्र,लगातार तीन अवार्ड्स से अलंकृत

 


हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा।वरिष्ठ रंगकर्मी उमाशंकर मिश्र को लगातार तीन अवार्ड्स प्राप्त हुए हैं। विगत आगरा कॉलेज के पंडित गंगाधर शास्त्री भवन में भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय मिशन की आगरा शाखा द्वारा 22 दिसम्बर को "महामना कला रत्न सम्मान 2023" से सम्मानित किया गया। दूसरा सम्मान 28 दिसम्बर को इंडियन ह्यूमैनिटी फाउंडेशन देहरादून की संस्था द्वारा बनारस में आयोजित काशी विश्वनाथ कला संगम 2023 के अवसर पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के दृश्य कला संकाय के ऑडिटोरियम में बतौर मुख्य अतिथि के साथ"नाट्य शिरोमणि" की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। तीसरा सम्मान आगरा की चर्चित संस्था साहित्य संगीत संगम द्वारा 11 जनवरी को आगरा के ग्रांड होटल में "क्रांतिकारी शिरोमणि बंधु स्मृति प्रतिभा सम्मान 2024" प्रदान किया गया। ये तीनों सम्मान रंगमंच, आकाशवाणी फ़िल्म एवं दूरदर्शन कलाकार उमाशंकर मिश्र को रंगमंच की सतत साधना के लिए प्रदान किए गए।  इस उपलब्धि के लिए फ़िल्म निर्माता रंजीत सामा,डाइरेक्टर सूरज तिवारी, सत्य प्रकाश शुक्ल, डॉ. महेश धाकड़, मनोज बांदिल, अजय दुबे, दीपक जैन,संजय चतुर्वेदी, चंद्रशेखर, नीता तिवारी, पंकज सक्सेना, लोकेश उप्रेती, उमेश अमल, विश्वनिधि मिश्र, नवल शर्मा एवं अनिल जैन आदि तमाम कलाकारों ने बधाई दी है।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।