नेशनल चैम्बर: प्राचीन शिवालयों को जोड़कर शिवालय सर्किट एवं शहर को आध्यात्मिक नगरी विकसित किये जाने पर व्यक्त की प्रसन्नता



- मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी महोदय के प्रति जताया आभार 

- विस्तृत चर्चा हेतु चैम्बर शीघ्र करेगा एक मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी महोदय के साथ बैठक 

- शहर के विकास में होगा मील का पत्थर 

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा:चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एण्ड कॉमर्स, यू.पी.आगरा द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह जी एवं श्रीमती रितु माहेश्वरी जी,मंडलायुक्त आगरा मंडल आगरा को गत कुछ महीनों से लगातार प्रतिवेदन दिये जा रहे थे। जिसमें आगरा में स्थित प्राचीन शिवालयों को जोड़कर एक शिवालय सर्किट एवं शहर को आध्यात्मिक नगरी की तरह विकसित कर शहर में आध्यात्मिक पयर्टन को प्रोत्साहन देने हेतु अनेकों सुझाव शामिल थे।

पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने कहा कि मंडलायुक्त महोदया ने चैम्बर के सुझावों पर को उपयुक्त मानते हुए शहर में शिवालय सर्किट एवं शहर को आध्यात्मिक नगरी घोषित करने हेतु प्रारम्भ करने पर और  इस सम्बन्ध में इसकी घोषणा भी समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुयी  है।  चैम्बर के सुझावों को पर्यटन विभाग लखनऊ में अपने टिप्पणियों सहित क्रियांवन हेतु अग्रेसित किया है। इससे आगरावासी उत्साहित हैं। संस्कृति एवं पर्यटन प्रकोष्ठ के को-चेयरमैन राहुल जैन ने बताया कि  नेशनल चैम्बर के पदाधिकारी एवं सदस्य मंडलायुक्त महोदया एवं जिलाधिकारी महोदय के प्रति आभारी है, उनके द्वारा आगरा के विकास पर त्वरित कार्यवाही की जा रहीं हैं और आशा करते हैं कि पर्यटन विभाग लखनऊ इस पर शीघ्र अमल करेगा।

अध्यक्ष राजेश गोयल एवं पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि  आगरा के विकास पर विस्तृत चर्चा हेतु शीघ्र ही मंडलायुक्त महोदया  एवं जिलाधिकारी महोदय के साथ एक बैठक करेंगे।चैम्बर शहर के धार्मिक पर्यटन के विकास के लिए बहुत ही उत्सुक है और भविष्य में भी पर्यटन विकास के लिए हर संभव प्रयास करता रहेगा।

शहर को आध्यात्मिक नगरी घोषित करने से शहर के पर्यटन विकास में यह मील का पत्थर साबित होगा।