हैल्प आगरा यूनिट 2 पर अत्याधुनिक मशीनों से मिलेगी फिजियोथैरेपी सेवा

 


हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: प्रताप नगर स्थित "हैल्प आगरा" यूनिट 2 पर,वाईटल पी टी मशीन के साथ अन्य अत्याधुनिक मशीनों का लोकार्पण संस्था के अध्यक्ष रामसरन मित्तल जी के द्वारा कर-कमलों से हुआ। 

महामंत्री किशन अग्रवाल ने बताया कि यह मशीन अध्यक्ष रामसरन मित्तल जी द्वारा अपनी धर्मपत्नी स्व श्रीमती माया मित्तल जी की स्मृति में माया मित्तल चैरिटेबिल द्वारा संस्था द्वारा संचालित फिजियोथैरेपी सेंन्टर को अत्याधुनिक बनाने हेतु अन्य मशीनों के साथ साथ वाईटल पी टी मशीन हैल्प आगरा को मरीजों की सेवा हेतु समर्पित की गयी। उन्होंने बताया कि आगरा शहर में इस प्रकार की पहली मशीन है इसका शुल्क मात्र 150 रू० रखा गया है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन, मंत्री विशेष बंसल एवं कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र शर्मा, विजय बंसल, नितिन अन्य  अग्रवाल,गोपाल बंसल,अजय गुप्ता, दीपक अग्रवाल एवं संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

रिपोर्ट -असलम सलीमी।