होली मेले में हार्डी बम कांड के क्रांतिकारियों को किया नमन एवं प्रमुख शख्शियतों का अभिनंदन



एड.बसंत गुप्ता सहित अनेक शख्सियतों को किया सम्मानित

राधा कृष्ण के नृत्य और निशिराज के गायन से माहौल हुआ खुशनुमा

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगराः बेलनगंज चौराहे पर हार्डी बम कांड के क्रांतिकारियों की स्मृति में हुए होली मेले में जन सैलाब उमड़ पड़ा। क्रांतिवीरों के जयघोषों से माहौल देशभक्तिमय हो गया। राधा-कृष्ण के फूलों की होली से सभी ब्रज संस्कृति से सराबोर हो गए। प्रमुख शख्सियतों का अभिनंदन और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। आयोजन के रजत जयंती वर्ष होने पर सभी ने एक दूसरे को बधाइयां दीं। 

मित्र मिलाप संस्था द्वारा हार्डी बम कांड के क्रांतिकारियों स्व.वासुदेव गुप्त (अग्रवाल), स्व.रोशनलाल गुप्त करुणेश, स्व.राम प्रसाद भारतीय की स्मृति में हुए, इस आयोजन में अमर शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता को नमन करते हुए उनके पिता एड.बसंत गुप्ता (डीजीसी अपराध) को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। 

इस दौरान शुभम गुप्ता अमर रहे के उदघोषों के साथ ही सभी के नेत्र सजल हो गए। इस अवसर पर राधा-कृष्ण के स्वरूपों ने होली के गीतों पर मनमोहक नृत्य किया। फूलों की होली भी सभी के मन को उत्साहित कर गई। विख्यात गायिका निशीराज ने होली और देशभक्ति के गीतों से समां बांध दिया और सभी झूम उठे।

समारोह के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री (भारत सरकार) प्रो.एसपी सिंह बघेल थे। उन्होंने क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। विख्यात गजल गायक सुधीर नारायन ने समापन भाषण दिया। 

विशिष्ट अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री योगेंद्र उपाध्याय,सांसद नवीन जैन, विधायक विजय शिवहरे, राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित थी। 

कांग्रेस नेता  राम टंडन, साहित्यकार डा.मधु भारद्वाज, सुनील विकल,राजीव तिवारी, डा.मुनीश्वर गुप्ता, डा.आलोक मित्तल, गिरीश गुप्ता,टीएन अग्रवाल, प्रमोद सिंघल,पार्षद राकेश जैन आदि का भी स्वागत किया गया। संचालन पूर्व पार्षद दीपक खरे ने किया,आभार व्यक्त किया आदर्श नंदन गुप्त व प्रमोद अग्रवाल,वीरेंद्र अग्रवाल ने। 

इन शख्सियतों को किया सम्मानित :

इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख शख्सियतों को सम्मानित किया गया। इनमें लंगडे की चौकी मंदिर के महंत गोपी गुरु आध्यात्म), डा.लवकुश मिश्रा (शिक्षा), डा.सुरभि गुप्ता (चिकित्सा), इतिहासकार राज किशोर राजे (साहित्य), प्रतिभा केशव तलेगांवकर (संस्कृति), सुमन सुराना (समाजसेवा)

मित्र मिलाप की टीम ने संभाली व्यवस्था :

पूर्व पार्षद दीपक खरे के नेतृत्व में विजय गुप्ता (संयोजक), राकेश मित्तल (अध्यक्ष), राजेश खंडेलवाल, संजय गोयल, दीपक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अल्पेश खंडेलवाल,अजय रंगीला,सुधीर उपाध्याय आदि ने संभाली व्यवस्था। 

क्रांतिकारी परिवारों ने किया स्वागत :

हार्डी बम कांड के क्रांतिकारी स्व.वासुदेव गुप्त (अग्रवाल) के परिजन अशोक अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, आयुष गुप्त, उर्मिला देवी, निर्मला अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, माधुरी अग्रवाल, स्नेह बंसल, सारिका अग्रवाल। स्व.रोशनलाल गुप्त करुणेश परिवार के संजय गुप्ता,आदर्श नंदन गुप्ता,शरद कुमार गुप्ता,अभिनंदन गुप्ता,अभिज्ञान गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। 

व्यापार संगठन के पदाधिकारियों की रही उपस्थिति ;

आगरा व्यापार मंडल के कन्हैयालाल राठौर, हैल्प आगरा राजीव गुप्ता, जौहरी बाजार व्यापार समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार गुप्ता, लुहार गली व्यापार समिति महामंत्री संजीव अग्रवाल, युवा संगठन के अध्यक्ष गणेश बंसल, अबुंज अग्रवाल, सेव का बाजार समिति के अजय कुमार जैन। 

ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद :

आनंद शर्मा,एसपी सिंह,राहुल सिंघई,असलम सलीमी,संदीप जैन (सभी पत्रकार),अशोक चौबे,शबाना खंडेलवाल,वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल जैन, अंबरीश पटेल, पार्षद राकेश जैन,डा.गिरधर शर्मा, राजकुमार पथिक, ममता सिंघल, ज्योति जादौन, राकेश भटनागर, टोनी फास्टर, ऋषि अग्रवाल, प्रमोद सिंघल, राम कुमार शर्मा, सुधीर गुप्ता, नंद नंदन गर्ग, हरीमोहन सिंह कोठिया, राजीव शर्मा, अशोक गुप्ता, श्वेता सागर, रामेंद्र शर्मा, पार्षद राकेश जैन, गर्ग, विष्णु कटारा, ध्रुव वर्मा, शमी आगाई आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।

रिपोर्ट - असलम सलीमी।