आईएएस बनकर,आगरा का मान बढ़ाने वालीं,"ऐश्वर्या दुबे"का हुआ भव्य सम्मान



सभ्रांत नागरिकों और शुभचिंतकों ने किया जोरदार स्वागत

फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने की मची होड़ 

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा।आईएएस अधिकारी बनकर आगरा का मान बढ़ाने वाली,ऐश्वर्या दुबे का शहर के सभ्रांत लोगों द्वारा फूलमाला और बुके देकर भव्य स्वागत-सम्मान किया गया।इस अवसर पर सुंदरकांड और भजनों की प्रस्तुति दी गई,जिसे सुनकर भक्तों को भावविभोर होकर झूमने को मजबूर कर दिया। 

ताजनगरी आगरा की ऐश्वर्या दुबे ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की परीक्षा पास की थी। इसके अलावा वे उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा में (यूपीपीसीएस) नौंवी रैंक हासिल कर एसडीएम के पद पर चयनित हुई थीं।अपनी सफलता से आगरा का गौरव बढ़ाने वालीं ऐश्वर्या दुबे का माँ दुर्गा सेवा सदन,ताल फिरोज खाँ,मधुनगर आगरा पर स्थानीय सभ्रांत नागरिकों और शुभचिंतकों ने जबर्दस्त स्वागत किया।  ढोल-नगाड़ों के साथ उनकी अगवानी की गई। जनता ने उन्हें पुष्पहारों से लाद दिया। उनके साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने की होड़ मच गई। फोटो के लिए महिलाओं में अधिक उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर सुन्दर कांड का आयोजन भी किया गया । जिसमें विख्यात भागवताचार्य ब्रजकिशोर द्वारा एक-एक शानदार भजनों की प्रस्तुति दी गई। जिसे सुनकर भक्तों को भावविभोर होकर झूमने को मजबूर कर दिया। सुंदरकांड पाठ में बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर भक्ति लाभ प्राप्त  किया।

सुंदरकांड समापन के बाद उपस्थित लोगों को शानदार व्यजनों का वितरण किया गया।सुंदरकांड के इस भव्य आयोजन में रंजना दुबे, महेश दुबे, रचना दुबे ,हरेन्द्र दुबे, आलोक दुबे,मिथलेश तिवारी , प्रयाग तिवारी, कल्पना दुबे, पंकज दुबे का विशेष सहयोग रहा।

इस मौके पर शहर के तमाम गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ,संघ के विविध संगठन तथा भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए।