हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो
आगरा:भीषण गर्मी को देखते हुए युवा अलवी वेलफेयर सोसाइटी की जानिब से प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल कदीर अलवी जी की अध्यक्षता मे प्रदेश कैम्प - कार्यालय दरगाह बाबा कमाल खां जगनेर रोड आगरा पर खिदमत ए खल्क व खिदमत ए खुदा की तर्ज़ पर नि:शुल्क जलसेवा कैंप लगाया गया,जिसमें सोसाइटी के पदाधिकारियों के साथ साथ अन्य लोगों ने भी बढचढ कर हिस्सा लिया।
गौरतलब है कि जगनेर रोड आगरा स्थित दरगाह बाबा कमाल खां काफी प्राचीन दरगाह है, जहां प्रत्येक गुरूवार (जुमेरात) को दूर दराज से काफी संख्या मे श्रदालु आते हैं। उसके मद्देनजर इस कैंप को लगाया गया,जिससे उन सभी श्रदालुओं के साथ साथ अन्य लोगों को भी इसका लाभ हो सके। भाई इमरान अब्बास जी व बबलू खान जी (आर्केस्ट्रा वाले) ने कैंप मे शिरकत कर हौसला अफ़ज़ाई की।
इस मौके पर सोसाइटी के सरपरस्त हबीब अलवी (जाजऊ वाले), हाजी हनीफ अलवी (राजा खेडा वाले),मोहम्मद सईद अलवी (रिटायर्ड जल निगम), इकबाल अलवी, आसिफ अलवी (सेल पर्चेज वाले), प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल कदीर अलवी, प्रदेश प्रचार मंत्री आरिफ अलवी, प्रदेश प्रवक्ता सद्दाम अलवी, प्रदेश उपाध्यक्ष शहजाद अलवी, महानगर अध्यक्ष शाहिद हुसैन अलवी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी नासिर अलवी महानगर सचिव महबूब अलवी, महानगर संगठन मंत्री युनुस अलवी, महानगर उपाध्यक्ष बफाती अलवी,महानगर सचिव डा इमामुद्दीन अलवी,जिला कार्यकारिणी सदस्य इरफान अलवी, महानगर सदस्य नईम अलवी, नदीम अलवी (बॉबी भाई), सत्तार अलवी,छावनी विधानसभा उपाध्यक्ष अली मोहम्मद अलवी, अब्दुल शरीफ अलवी, नन्हे अलवी, राजा अलवी, अनवर अलवी (बिरयानी वाले), जुनैद खान, फहीम खान,जावेद अलवी, जीशान अलवी,आदिल अलवी,सुलेमान अलवी आदि मौजूद रहे।