राहुल गाँधी ने हिन्दू धर्म पर की अपमानजनक टिप्पणी पर भाजयुमों ने फूंका पुतला

 


हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

सोनभद्र। 2 जुलाई,मंगलवार को नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जनपद सोनभद्र के द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विशाल पांडे के नेतृत्व में लोकसभा में राहुल गाँधी के द्वारा हिन्दू धर्म पर अपमानजनक टिप्पणी करने के विरोध में,हिन्दू धर्म को राहुल गाँधी ने हिंसक बताया और देश की जनता को गुमराह करने के भाषण पर,भारतीय जनता युवा मोर्चा सोनभद्र द्वारा विरोध प्रदर्शन कर, राहुल गाँधी का पुतला जलाया गया। सभी ने राहुल गाँधी मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाये।

 विरोध प्रदर्शन में संदीप सिंह,उत्कर्ष पांडे, अतुल पांडे,आशीष केसरी, राहुल श्रीवास्तव,रोशन सिंह, दिशांत द्विवेदी, आलोक सिंह चंदेल, आलोक पांडे, शिवम सिंह, प्रिंस पांडे,अखिल पटेल, मदन मिश्रा, अरविंद सोनी, समीर माली, अजय पांडे घमडी,प्रदीप गिरी चंदन पाण्डेय, अर्पित मिश्रा, सेंटी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- राकेश सिंह।