बेस्ट डांसर ऑफ़ ट्रॉय सिटी का सेमी फ़ाइनल राउंड टैगोर थिएटर प्रांगण,चंडीगढ़ में संपन्न



हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

चंडीगढ़ :  31 जुलाई, आगरा के "स्टार ऑफ सोशलवर्क' डॉ.विजय किशोर बंसल जी के सानिध्य में आरोही संस्था द्वारा चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में बेस्ट डांसर ऑफ़ ट्राय सिटी का सेमी फाइनल आयोजित हुआ।

 सेमी फाइनल का शुभारंभ सरस्वती माँ की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर व माल्यार्पण कर श्री कुलजीत सिंह रंधावा विधायाक,डेराबस्सी ने किया। उन्होंने आरोही संस्था व संस्था निर्देशक को आगरा से आकर चंडीगढ़ सिटी में आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया, और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

आरोही संस्था के निर्देशक अमित तिवारी ने बताया की संस्था ने इस शीर्षक का ऑडिशन पिछले माह टैगोर के रिहर्सल हॉल में किया था,उसमें से चुने गए बच्चों का आज सेमी फाइनल राउंड हुआ। प्रतियोगिता में निम्न केटेगरी थीं। सब जूनियर,जूनियर, सीनियर,डुएट, डुओ, ट्राइओ व ग्रुप डांस। सभी केटेगरी में बच्चों ने अपना बेस्ट से बेस्ट परफॉर्मेंस दिया।

ट्रॉय सिटी यानी चंडीगढ़,पंचकुला, मोहाली के बच्चों में बेस्ट डांसर ऑफ़ ट्रॉय सिटी के ग्रैंड फाइनल में जाने के लिए बच्चों में जमकर मुकाबला हुआ। कार्यक्रम में जजमेंट कि भूमिका में उपस्थित होंगे द करमा डांस स्टूडियो से कुनाल भारद्वाज व असलम अब्बास।कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए है साहिल मलिक,जुनेद अली।

अंत में आरोही संस्था ने टैगोर थिएटर के निर्देशक अभिषेक शर्मा को सम्मानित किया।