पटना में सर्राफा व्यापारी की हत्या पर,"आगरा मण्डल व्यापार संगठन" ने किया रोष व्यक्त


हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। आगरा मण्डल व्यापार संगठन ने आगरा के प्रमुख सर्राफा व्यापारी अवधेश अग्रवाल की पटना में अज्ञात लोगों द्वारा गोलीमार कर हत्या किए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया है।

संगठन के सदस्यों ने कहा कि इस तरह से घटनाएं होना व्यापारियों के जीवन से खिलवाड़ करना है।कहीं पर भी व्यापारी सुरक्षित नहीं है।

संगठन के व्यापारी नेताओं ने कहा है कि पहले भी कई बार इस प्रकार की घटनाएं व्यापारियों के साथ हो चुकी हैं,इस तरह से तो कहीं पर भी व्यापारी सुरक्षित नहीं है। संगठन ने पटना एवं आगरा प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र इस घटना का खुलासा होना चाहिए तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए,जिससे मृतक सर्राफा व्यापारी को न्याय मिल सके। संगठन इस जघन्य हत्याकांड  की निंदा करता है,और शासन से मांग करता है कि वह सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करे जो अति आवश्यक है।

 मांग करने वालों में संगठन के सर्वश्री पवन बंसल,त्रिलोक चंद शर्मा, राजेश गोयल, चरणजीत थापर, रिंकू अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल,अभिषेक सिंघल, सुमित सिंघल, राहुल गुप्ता, अखिल बंसल, संजीव जैन, के.पी सिंह, दुर्गविजय सिंह भइये, सुरेंद्र आहूजा, पुनीत अग्रवाल, योगेश कंसल, प्रदीप लूथरा, राजीव गुप्ता, राहुल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, राम प्रकाश अग्रवाल, गिरीश गोयल, प्रकाश अग्रवाल, जितेंद्र राम रखानी, सचिन बंसल, अजय कुमार अग्रवाल, अरविंद कुमार गर्ग, अशोक कुमार अग्रवाल, डीके जैन, पवन अग्रवाल, अर्श अग्रवाल, गोपाल खंडेलवाल, महेश चंद्र अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अजय मंगल, राकेश कुमार यादव, अनिकेत अग्रवाल, अखिलेश कुमार गुप्ता एडवोकेट, रमाशंकर शर्मा एडवोकेट, वीरेंद्र कुमार गुप्ता,अरविंद बंसल, सुधीर कुमार अग्रवाल आदि प्रमुख हैं।