हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो
आगरा : 3 नवंबर,फुलट्टी बाजार स्थित कूँचा साधूराम में श्री कूचेश्वर महादेव मन्दिर में 33 वें गोवर्धन महोत्सव के अन्तर्गत गोवर्धन महाराज की विशाल प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
इस अवसर पर नवीन शर्मा,आरती शर्मा (पार्षद) विपिन मेहरा,दयानन्द शर्मा, श्रीभगवान माहेश्वरी, कैलाश खन्ना, विनीत मेहरा, आयुष,अंकुर,मुनीष शर्मा, पीयूष कपूर, संजय, राजेश शर्मा, आदि अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।
60 वें गोवर्धन महाराज की विशाल प्रतिमा गुड़ की मन्डी से निकाली गई जिसका विसर्जन यमुना किनारे पर किया गया। सैकड़ो श्रद्घालु नाचते गाते व ढोल बजाते गोवर्धन प्रतिमा के साथ चल रहे थे ।जगह-जगह प्रसाद वितरण भी किया गया। इसमे विशाल गोवर्धन की प्रतिमा के साथ महिलाएं भी चल रही थी।
रिपोर्ट - असलम सलीमी