नेक कार्य : रामलाल वृद्ध आश्रम आगरा में वृद्ध जनों और असहायों की सेवा



हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा : सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति आगरा (पंजीकृत) के अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा  के अनुज एवं समिति के पदाधिकारी रविंद्र शर्मा 8/.11./2024 को रामलाल वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों और असहायों की  सेवा की और उनको भोजन कराया। उनके द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य में समिति के सदस्यों ने भी अपना शारीरिक योगदान दिया जिसमें सतीश चंद्र शर्मा, एम एम शर्मा ,आशुतोष शर्मा, राजेंद्र पाराशर,अशोक पाराशर,बृजभूषण वशिष्ठ और परिवार की महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

समिति के सदस्यों ने रामलाल वृद्ध आश्रम आगरा की व्यवस्थाओं को देखा और गौशाला में गायों का भी निरीक्षण किया। वहां किस तरह लोगों की खाने की व्यवस्था की जाती है इसको भी जांचा,परखा और जाना कि वृद्ध आश्रम में कौन-कौन सी सेवाएं वृद्धो और असहायों को दी जाती है।यहां के लोगों के लिए चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध है,लाइब्रेरी भी है, भोजन व्यवस्था भी है, मनोरंजन के साधन भी हैं। यहां आध्यात्मिक क्रियाकलाप भी कराए जाते हैं,यहां सभी जाति धर्म के वरिष्ठ लोगों की समान रूप से सेवा की जाती है। यहां गाय, बकरी, बेल की भी देखभाल की जाती है। उनके लिए भी पशु चिकित्सक रखे गए हैं,वृद्ध जनों और असहायों की सेवा से बढ़कर और कोई सेवा नहीं है। इसलिए यह छुपाने की नहीं बताने की जरूरत है, जिससे दूसरे लोग भी इससे प्रोत्साहित होकर इस कार्य में अपना हाथ बटाएं। कुछ लोग भले ही कमेंट करें कि दान छुपा के किया जाता है लेकिन यहां बताने की भी जरूरत है जिससे दूसरे लोग भी प्रोत्साहित हो सके और असहायों की सेवा हो सके,किसी भी अच्छे कार्य को करने लिए प्रोत्साहित करना भी एक प्रकार की सेवा है, क्योंकि  मनुष्य स्वयं इतना नहीं कर सकता जितना वह प्रोत्साहित  करके ज्यादा लोगों से करा सकता है।

रामलाल वृद्ध आश्रम कैलाश महादेव मंदिर के पास यमुना नदी के किनारे बहुत ही रमणीक स्थान है,इस आश्रम के अध्यक्ष शिव प्रसाद शर्मा जी  के पिताजी रामलाल जी द्वारा इसको स्थापित किया गया,यह एक प्राइवेट ट्रस्ट द्वारा चलाया जाता है। इसको सरकार से कोई सहायता नहीं मिलती,इसलिए इस संस्था को ज्यादा से ज्यादा सहयोग कर इस  पुनीत कार्य में सहयोगी बने। 

समिति,अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा और उनके भाई रविंद्र शर्मा का इस पुनीत कार्य के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद करती है।