हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : जनसमाधन भारत संस्था के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से सरकार के आगरा महानगर में 60 नए चिकित्सालय आरोग्यम मन्दिर चिकित्सालय को शो पीस बताया है।
मनोज शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के आरोग्यम 60 चिकित्सालयों को शो पीस बना दिया गया है। आगरा में नए 60 आरोग्यम चिकित्सालय बने हैं,इसके साथ ही 30 नगर निगम चिकित्सालय हैं,प्रत्येक नगर निगम के चिकित्सालय के साथ दो नए आरोग्य मन्दिरों को जोड़ा गया है। आगरा में करोड़ो रुपये खर्च करके हर क्षेत्र में चिकित्सालय खुलवायें गये हैं, जिन पर आधुनिक साज सज्जा की गई, बड़े बड़े एल ई डी स्क्रीन लगे हैं।
स्टॉक में दवाएं हैं, लेव टेस्टिंग के उपकरण हैं, लेट्रिन बाथरूम तक उपलब्ध हैं, फिर भी लाभार्थियों को लाभ नही मिलता। हर केंद्र का किराया हजारो रुपये प्रति माह है,मगर अधिकांश केंद्रों पर डॉक्टर नही बैठते, प्रत्येक केंद्र पर पूर्ण स्टाफ की नियुक्ति नही है,डॉक्टर अपने मनमाने समय से केंद्र पर आते जाते हैं। कुछ केंद्र तो कभी कभार दो या तीन घंटे के लिये ही खुलते हैं,ठीक प्रचार प्रसार भी नही है,जिस वजह से मरीजों को इसका लाभ नही मिलता।
जानकारी में आया है केंद्रों पर डॉक्टर व सटाफ संविदा पर तैनात हैं,सवाल यह उठता है जब डॉक्टर व स्टाफ संविदा पर हैं तो जनता को लाभ क्यों नही दिया जा रहा है,जबकि बेरोजगारी के बारे में सभी जानते हैं। रही बात धन की तो मा0 मुख्यमंत्री जी का कहना है कि प्रदेश जनहित विकास के लिये धन की कोई कमी नही है। इससे ऐसा प्रतीत होता है सरकार की जन हितकारी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। संस्था शीघ्र ही जन कल्याण के लिये मुख्यमंत्री मंत्री व केंद्र सरकार को इससे अवगत करवायेगी।
प्राईवेट डॉक्टरों की भारीभरकम फीस व अन्य खर्चो से जनता त्रस्त है, इन चिकित्सालयो के खुलने से गरीब व मध्यमवर्गीय जनता को लाभान्वित किया जा सकता है, पर भ्रष्टाचार ने इस योजना को अपने चुंगुल में ले लिया है,जिसकी जाँच होनी चाहिये। समाधान न होने पर पर हमें आंदोलन का मार्ग अपनाना होगा।