पं.पवन शर्मा बने भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्र) के मीडिया प्रभारी



हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

 आगरा : भारतीय किसान यूनियन स्वतंत्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.तरूण शर्मा  की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन स्वतंत्र की एक बैठक जिला कैम्प कार्यालय संजय प्लेस स्थित प्राइम ऑप्टिकल पर हुई।     बैठक में राष्ट्रीय संयोजक गजेंद्र शर्मा व जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल की उपस्थिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष तरूण शर्मा द्वारा पवन शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी आगरा के पद पर मनोनीत किया।

पवन शर्मा पेशे से किसान व फाइनेंस सलाहकार है। वे काफी वर्षों की सक्रीय रहकर समाज सेवा भी कर रहे है तथा कुछ संगठनों में भी महत्वपूर्ण पदों पर आसीन है। उनके नेतृत्व में बहुत से किसानों ने भी भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्र) की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.तरूण शर्मा, राष्ट्रीय संयोजक गजेंद्र शर्मा,प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष युवा व्यापार प्रकोष्ठ, रजत चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्र दत्त गौतम, मंडल उपाध्यक्ष बच्चू सिंह, जिला अध्यक्ष एटा गौरव राजपूत जिला अध्यक्ष मजदूर मोर्चा अपिन गिहार, जिला महामंत्री महिला मोर्चा रश्मि देवी, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा फिरोजाबाद निशा राय आदि कई राष्ट्रीय और मंडल स्तर के पदाधिकारियों के साथ मोहन शर्मा,राहुल पंडित,ईशान अली आदि उपस्थित रहे।

पवन शर्मा के मीडिया प्रभारी मनोनीत होने पर रमाशंकर शर्मा एडवोकेट, अनिल शर्मा, अरुण शर्मा, अनिल बिधौलिया, प्रकाश शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, अशोक शर्मा, मनोज शर्मा,हरिओम शर्मा, देवेंद्र दीक्षित, प्रदीप दुबे नरेंद्र रावत, सुरेश रैना, इंद्रदेव गोस्वामी,संतोष शर्मा, प्रवीण भारद्वाज,नागेन्द्र उपाध्याय अमित शर्मा, अजय उपाध्याय,अजय शर्मा नवीन गर्ग,अमित दीक्षित, अमित पाराशर, रिंकू पंडित, टीटू पंडित, आदि किसान नेताओ ने हर्ष व्यक्त किया है।