हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो
आगरा : हेल्प आगरा संस्था को नववर्ष की शुभ बेला में एक ऑमनी एम्बुलेंस दान में मिली है। यह एम्बुलेंस फिरोजाबाद के हड्डी रोग विषेशज्ञ डा.सुभाष शाल्या की स्मृति में उनकी बहन डा.मनोरमा गुप्ता ने दान की है। हेल्प आगरा भवन पर उन्होंने अपने भाई सतीश शाल्या के आकर एम्बुलेंस के लिए लगभग 8 लाख की राशि का चैक संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन को भेंट किया।
इस मौके पर हेल्प आगरा के एम्बुलेंस सेवा प्रभारी राजेन्द्र बंसल,संस्थापक सदस्य अशोक बंसल, हाॅस्पीटल सेवा प्रभारी राजीव गुप्ता, आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टी एन अग्रवाल, दुष्यंत गर्ग व नंदकिशोर गोयल आदि मौजूद रहे।