ट्रांसपोर्ट नेता वीरेन्द्र गुप्ता बने आल इण्डिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के सहप्रवक्ता


हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : आल इण्डिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉक्टर हरीश सब्बरवाल ने उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ ट्रांसपोर्ट नेता वीरेन्द्र गुप्ता को सत्र 2025,2027 के लिए,संस्था के सह प्रवक्ता पद पर मनोनीत किया है। अध्यक्ष डॉक्टर सब्बरवाल ने संस्था के प्रति गत 40 वर्षों से सक्रिय रूप से जुड़े होने पर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उम्मीद जताई है कि वीरेन्द्र गुप्ता अपने अनुभवों के आधार पर शासन-प्रशासन एवं प्रदेश तक ट्रांसपोर्ट ट्रेड की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहते हुए ट्रेड की सेवा करते रहेंगे।

 गुप्ता विगत 45 वर्षों से शहर,प्रदेश,केंद्रीय ट्रांसपोर्ट संस्थाओं से निरन्तर जुड़े हुए है। गुप्ता के केंद्रीय ट्रांसपोर्ट की शीर्ष संस्था आल इण्डिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस,न्यू दिल्ली के सह प्रवक्ता पद पर मनोनीत होने पर डॉक्टर रंजना बंसल,हरिमोहन गर्ग,सुखदेव कालरा,देवेन्द्र गुप्ता,सरदार अमरजीत सिंह ग्रेवाल,अशोक बंसल,दीनदयाल मित्तल,गिरीश अग्रवाल,एस.के.मित्तल,दीपक शर्मा, राजपाल यादव,रमेशलाल गुप्ता, गोविन्द बिंदल,मुकेश चन्द शर्मा,मुकेश त्यागी ,बॉबी मित्तल आदि परिवहन व्यवसायियों ने हर्ष व्यक्त किया है।