दहेज का चक्रव्यूह,शार्ट फिल्म का हुआ शुभ मुहूर्त,फ़िल्म बयां करेगी समाज का काला सच

 


− आरए मूवीज के बैनर तले बन रही दहेज का चक्रव्यूह फिल्म का हुआ मुहूर्त शॉट 

− दहेज प्रथा के कुरुप के साथ एसिड अटैक की विभिषिका का दिखाया जाएगा दर्द

− सत्य घटना पर आधारित की शूटिंग होगी आगरा की विभिन्न लोकेशन पर 

हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा। समाज का एक सबसे भीषण काला सच, दहेज प्रथा और एसिड अटैक का दर्द। यह सत्यता आधुनिक रंग में रंगे  समाज की आज भी है। इस भयानक सत्य को समाज के सामने अलग ही अंदाज में प्रस्तुत करेगी दहेज का चक्रव्यूह,शार्ट फिल्म। 

शुक्रवार को सिकंदरा रोड स्थित मधु रिसोर्ट में दहेज का चक्रव्यूह फिल्म का मुहूर्त शार्ट समारोह आयोजित किया गया। फिल्म का क्लैप मुख्य अतिथि अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र कुमार यादव द्वारा दिया गया। फिल्म निर्माता रंजीत सामा और विजय सामा ने बताया कि फिल्म की कहानी 40 मिनट की है। जिसमें एक लड़की के विवाह से लेकर उसके साथ हुए उत्पीड़न और एसिड अटैक हमले के दर्द के बाद भी उसके खुद को पुनः स्थापित करने की हौसले की कहानी है। सत्य घटना पर आधारित फिल्म में सरकारी नौकरी करने वाले लड़के की शादी एक संस्कारी लड़की से होती है। शादी के बाद से लड़की का दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न शुरु हाेता है। हालात बदतर तब होते हैं जब लड़का अपनी पत्नी पर शक करने के चलते तेजाब से हमला कर देता है। तेजाब के हमले की पीड़ा और उस पीड़ा से उभर कर समाज में एक मुकाम प्राप्त करने की उसकी जंग को फिल्म में दिखाया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग चार दिन आगरा में ही विभिन्न लोकेशन पर होगी। फिल्म में आगरा के ही कलाकारों ने काम किया है। निर्देशन अविनाश वर्मा,कहानी डॉ.महेश धाकड़,लिरिक्स संजय दुबे, पार्श्व गायन सुजाता शर्मा, क्रिएटिव डायरेक्टर रंजीत चौधरी और जीतेश अशीवाल, मोनिका यादव, सोना वर्मा, सोमनाथ यादव, उमा शंकर मिश्रा, साक्षी शर्मा, मुकेश नेचुरल, पूजा दीक्षित, राहुल गुप्ता, राहुल यादव, प्रताप सिंह, नायरा, साहिल फिल्म में मुख्य भूमिका में है। फिल्म के मुहूर्त के अवसर पर चंद्र प्रकाश सोनी, संजय गोयल, गिर्राज बंसल, गोवर्धन सोनेजा, भीष्म लालवानी, चंद्रवीर फौजदार, अरविंद शर्मा, कृष्णा बंसल, सुधीर भोजवानी, सुरेंद्र जग्गा, सुनील जैन, रेनू गुप्ता, पल्लवी महाजन, सुजाता शर्मा आदि उपस्थित रहे।