हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो
आगरा : वजीरपुरा,प्रमुख ज्योतिषाचार्य प्रियंका भारद्वाज,माँ पीताम्बरा देवी मंदिर पहुंची और उन्होंने बड़े ही श्रद्धाभाव से देवी माँ के दर्शन किए और आरती उतारी।
इस अवसर पर मंदिर के महंत श्री अनंत उपाध्याय ओर चैंबर के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने उनका स्वागत किया।
प्रियंका भारद्वाज भारत की जानी मानी ज्योतिषाचार्य हैं। उत्तराखंड सरकार द्वारा उन्हें खिताब से भी नवाजा ओर सम्मानित किया है। उन्हें इस क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं। कई गणमान्य नागरिक ,फिल्मी हस्तियांआदि लगातार उनके संपर्क में रहते हैं।
इस सुअवसर पर उनके साथ उनके पति मनोज भारद्वाज एवं अन्य लोगों में प्रवीण अग्रवाल,महंत अनंत उपाध्याय, मनीष अग्रवाल, संजीव नेहरू, मनोज अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, मुकेश शर्मा, हनी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।