गौरा तेरी मेहंदी में मैंने शिव का नाम देखा है
महिलाओं के हाथ पर सजी गौरा के नाम की मेहंदी,खूब गाए मंगल गीत
श्री महाकाल सेवा समिति आयोजित कर रही है चार दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव अमर विहार के के नगर सिकंदरा पर सजी शिव विवाह की नगरी,कल निकलेगी शिव बारात
हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो
आगरा। मंगल गीतों की मधुर ध्वनि के बीच महिलाओं ने माता गौरा को शगुन की मेहंदी अर्पित की। अमर विहार केके नगर सिकंदरा में श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय श्री महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत मेहंदी और संगीत का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राधे माता मुंगेरी वाली देवी के साथ महिलाओं ने शगुन के गीत गाते हुए मांगलिक मेहंदी अपने हाथों पर रचाकर मां पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया। समारोह स्थल पर गौर तेरी मेहंदी में मैंने शिव का नाम देखा है ... मैंने तो रचाई मेहंदी गौरा के नाम की,जैसे मंगल गीत गूंजते रहे। सैकड़ो की तादात में महिलाओं ने जब अपने मधुर कंठ से भोलेनाथ को समर्पित भजनों को स्वर दिए तो हर कोई मंत्रमुग्ध होकर भक्ति में झूमने लगा। सर्वप्रथम बाबा को स्नान कराकर चंदन अबीर और भभूत लगाया गया। फिर सैकड़ो महिला श्रद्धालुओं द्वारा ढोल नगाड़ों की धुन पर मंगल गीत के साथ भोले बाबा को लगी हुई मेहंदी और हल्दी लगाई।
श्री महाकाल सेवा समिति के संस्थापक आशीष सक्सेना और अध्यक्ष अविनाश राणा ने बताया कि 26 फरवरी बुधवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य और दिव्या शिवजी का डोला बैंड बाजों के साथ नील फ्लोरेंस से अमर विहार के के नगर तक निकाला जाएगा। बारात में देवता और शिव जी के गणों की विशेष झांकी शामिल होगी। मार्ग में जगह-जगह स्वागत द्वार पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर भगवान भोलेनाथ की बारात का स्वागत किया जाएगा। जगह-जगह भक्त जनों द्वारा बाबा की बारात की मंगल आरती उतारी जाएगी। 27 फरवरी को दोपहर 1:00 बजे से बाबा की खप्पर प्रसादी शुरू होगी।
महाशिवरात्रि पर होंगे पांच निर्धन कन्याओं के विवाह :
श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 27 फरवरी को आस्था पैलेस भावना स्टेट के पास दोपहर 12:00 बजे से 5 निर्धन बेटियों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। समिति पदाधिकारीयों के साथ बाबा भोलेनाथ के भक्त कन्यादान कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। कार्यक्रम में पांच दूल्हे एक साथ घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
इस मौके पर संरक्षक रक्षपाल सिंह परमार,संस्थापक आशीष सक्सेना, अध्यक्ष अविनाश राणा,महामंत्री संदीप पांडेय, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता आशीष सिंह, उपाध्यक्ष उमेश यादव डिम्पू भाई, संजीव सक्सेना, रामकुमार गौतम,नीरज वर्मा, ब्रह्म प्रकाश, दिनेश अग्रवाल, मंत्री दीपक सविता, संतोष धाकरे, सुमेश यादव,अमित अग्रवाल, विशाल बिंदल, प्रवीण अग्रवाल, अमन सिंह, रितु सक्सेना , नेहा राणा, ऊषा यादव,सोनी यादव,नीलम गौतम,संगीता यादव,निशा पांडे,राखी,ममता शर्मा,सरिता सिंह,मीना थप्याल,विमलेश,सहित समिति पदाधिकारी मौजूद रहे।