हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : 29 मार्च,सांय यमुना पूजन और संकल्प हवन के साथ रिवर कनेक्ट कैंपेन के ग्यारह वर्ष पूरे होने का उत्सव शुरू किया गया। इस अवसर पर गोस्वामी नंदन श्रोत्रिय ने दुग्धाभिषेकम के साथ यमुना मैय्या की पूजा-अर्चना की। इसके बाद राहुल राज ने यमुना जी के निर्मल और अविरल प्रवाह के लिए हवन का आयोजन कराया,जिसमें डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य, डॉ. हरेंद्र गुप्ता, पंडित जगन प्रसाद, पंडित चतुर्भुज तिवारी तथा अन्य सम्मानित व्यक्तियों ने भाग लिया।
रिवर कनेक्ट कैंपेन के संयोजक ब्रज खंडेलवाल ने बताया कि एक अप्रैल 2014 से यमुना आरती का आयोजन एत्माद्दौला व्यू प्वाइंट पर नियमित रूप से किया जा रहा है। यह प्रयास शहरवासियों को यमुना नदी की दुर्दशा और वेदना के प्रति जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। कैंपेन अविरल, निर्मल यमुना के लिए बैराज की मांग कर रहा है, जबकि नदी की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
उपरोक्त कार्यक्रम के अगले दिन, शनिवार को शाम पाँच बजे से एक गोष्ठी का आयोजन होगा। इस गोष्ठी का विषय "यमुना निर्मल कैसे हो" पर केंद्रित होगा। इसका संचालन वरिष्ठ पत्रकार ऋषि दीक्षित करेंगे।
समापन :
यह जलसा यमुना की स्वच्छता और संरक्षण के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सभी से अनुरोध है कि वे इस महान कार्य में भागीदारी करें।